94 वांँ ‘श्री नारायण गुरु महासमाधि दिवस’ का आयोजन किया एसएनजी धर्म समाज सेक्टर 4 ने

94 वांँ ‘श्री नारायण गुरु महासमाधि दिवस’ का आयोजन किया एसएनजी धर्म समाज सेक्टर 4 ने


भिलाई नगर 21 सितंबर । श्री नारायण गुरु धर्म समाजम सेक्टर 4 भिलाई द्वारा 94 वाँ श्री नारायण गुरु महासमाधि दिवस का आयोजन बुधवार को किया गया | इस पवित्र दिवस को 1198 कन्नी माह के पाँचवे दिन में समस्त भक्त जन, समाज के सदस्य गण एवं अनुयायियों द्वारा मनाया गया |इस अवसर पर प्रातः 6:00 बजे से 10:00 बजे तक उषा पूजा ,गुरु पूजा ,गुरु श्लोक, माल्यार्पण, सायुज्य पूजा का आयोजन हुआ |

एस एन जी धर्म समाज के अध्यक्ष वी के बाबू ,उपाध्यक्ष टी यू सुनील , सी बीजू(उपाध्यक्ष देवसम), के ए नारायणन (संरक्षक), के एम बालाकृष्णन, एडवोकेट ई एस.सोम दास, श्रीमती सिम्मी अनिल ,कुमारी दृष्टि अनिल, सुश्री अधीरा धनुष आदि ने गुरु के आदर्श एवं सिद्धांतों पर अपने विचार व्यक्त किए |
दोपहर महाभोग का आयोजन किया गया | तत्पश्चात अपराह्न 1:30 बजे से 3:30 बजे तक महासमाधि काव्य -पाठ एवं 3:30 बजे से 4:30 बजे तक मोक्ष प्रार्थना संपन्न हुई | इस अवसर पर धर्म समाजम कमेटी के समस्त सदस्यगण ,विद्यालय के उपप्राचार्य अभय कुमार सिंह, शिक्षक- शिक्षिकाएंँ एवं अन्य भक्तगण उपस्थित थें |