हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीकॉम अंतिम के परीक्षा परिणाम में साईं कॉलेज के 94 फीसदी विद्यार्थी सफल 🟢 अदिति ने मारी बाजी 🔵 जतिन और एकता का भी बेहतर प्रयास

<em>हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीकॉम अंतिम के परीक्षा परिणाम में साईं कॉलेज के 94 फीसदी विद्यार्थी सफल 🟢 अदिति ने मारी बाजी 🔵 जतिन और एकता का भी बेहतर प्रयास</em>



भिलाई नगर, 10 जून। हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी द्वारा बीकॉम अंतिम वर्ष के घोषित परीक्षा परिणाम में साई कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई के 94 प्रतिशत स्टूडेंट्स बेहतर अंकों के साथ सफल रहे हैं। कॉलेज में बीकॉम अंतिम वर्ष की अदिति सिंह ने 73.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टाप किया है जबकि जतिन तरफदार ने 71.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा एकता सिंह ने 70.77% अंक प्राप्त कर कॉलेज में तृतीय स्थान बनाया है। कॉलेज के डायरेक्टर हरमीत सचदेव ने सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं और उनके माता पिता एवं सभी शिक्षकों को बधाई दी है।