भाजपा के जेल भरो आंदोलन में दुर्ग भिलाई के 923 कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी, साढे 3 साल पुरानी प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन
दुर्ग 16 मई । भूपेश बघेल की सरकार के द्वारा जनआंदोलन को लेकर लगाई गई रोक के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग एवं भिलाई के 923 कार्यकर्ताओ ने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, विधायक विद्या रतन भसीन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं रमशीला साहू के नेतृत्व मानस भवन दुर्ग में गिरफ्तारी दी। जिला एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा मानस भवन को ही अस्थाई जेल घोषित करते हुए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी ली।

इसके पूर्व दुर्ग लोकसभा विजय बघेल, विधायक विद्या रतन भसीन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, कैबिनेट मंत्री रामशिला साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडे पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, दुर्ग निगम नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा पूर्व विधायक सांवलाराम डहरे प्रदेश मंत्री उषा टावरी उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को जेल भरो आंदोलन के लिए ऊर्जा प्रदान करने संबोधित किया।
दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा कि जनता ने विश्वास व्यक्त करते हुए पूरा समर्थन दिया था साढे 3 सालों तक इंतजार करने के बाद भी घोषणा पत्र में किए गए वादे आज तक पूरे नहीं किए गए प्रदेश की भूपेश सरकार तानाशाह बन चुकी है जनता के विश्वास को चला है दुर्ग से ही आवाज उठी है अब भाजपा आ गई है इसलिए गद्दी छोड़ना होगा भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ हजारों की संख्या में एकत्रित जन समुदाय को मैं नमन करता हूं। समूचा किसान वर्ग इस प्रदेश सरकार के बनाए गए नियमों से परेशान जबरिया किसानों को वर्मी कंपोस्ट खाद के रूप में कचरा दिया जा रहा है और बदले में ₹900 वसूल किए जा रहे हैं जो किसानों पर आर्थिक बोझ है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि धरना प्रदर्शन रैली जुलूस आदि आंदोलन के लिए 22 अप्रैल को प्रदेश सरकार के द्वारा जो आदेश जारी किया गया है वह पूर्ण पाचन तंत्र के खिलाफ है एक तरह से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को छीनने के समान है
वैशाली नगर विधायक विद्या रतन भसीन ने कहा कि भूपेश की सरकार अपने खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन से डर गई है और डर का नतीजा ही है कि कांग्रेस की सरकार के द्वारा धरना प्रदर्शन आंदोलन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। नियम कानून बनाकर जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है । शायद भूपेश बघेल भूल चुके हैं कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ना तो डरता है और ना तो डराता है। भारतीय जनता पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर सदैव लड़ते हुए आई है और लड़ती रहेगी। इसके पश्चात एक-एक करके 923 भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मानस भवन में ही गिरफ्तारी दी गई।

