भिलाईनगर, 4 फरवरी। भिलाई तीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल रात को पुरैना बस्ती तालाब में डूबने से 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना पर से एसडीआरएफ दुर्ग की टीम के द्वारा सूचना पर तत्काल घटनास्थल पहुंचकर तालाब में डूबे हुए बालक की बॉडी को रेस्क्यू ऑपरेशन के पश्चात बाहर निकाल गया।
जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि कल रात को 7:00 बजे के करीब एसडीआरएफ दुर्ग कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई की पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरैना बस्ती स्थित तालाब में बालक डूब गया है। सूचना के तत्काल बाद टीम को रवाना किया गया। टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर डीप डाइविंग अनुभवी जवान राजकुमार यादव डीप डाइविंग कर बॉडी को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक आर्यन ध्रुव पिता मुकेश ध्रुव उम्र 9 वर्ष साकिन जागृति चौक पुरैना भिलाई थाना भिलाई 3। टीम प्रभारी ईश्वर खरे हेमराज मेरावी,मोहन जांगड़े,राजेश यादव, विनय यादव, ओंकार, सूरज भांडेकर, हबीब खान की सराहनीय भूमिका रही।

