माँ परमेश्वरी आश्रम बघेरा में 9 दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण आज से प्रारंभ प्रथम दिवस निकाली गई शोभा यात्रा
दुर्ग 8 मई । दुर्ग जिला देवांगन समाज के तत्वावधान में सार्वजनिक श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान-यज्ञ* का आयोजन आगामी 8 से 16 मई 2022 तक माँ परमेश्वरी आश्रम मोहलाई रोड बघेरा दुर्ग में किया गया है। कथा सत्संग का समय अपरान्ह 2 बजे से 6 बजे तक* रहेगा। कथा व्यास पीठ भागवत गुरुदेव संत निरंजन महाराज जी,श्री भागवत आश्रम,लिमतरा* होंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दिवस पर आज विशाल एवम भव्य शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा प्रातः 9 बजे चंडी मंदिर दुर्ग से* प्रारंभ होकर कथा स्थल परमेश्वरी आश्रम बघेरा पहुंची।

दुर्ग जिला देवांगन समाज के अध्यक्ष पुराणिक राम देवांगन ने बताया कि 9 दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण का आयोजन 43 पोथी मूल पाठ के साथ* विशाल एवं भव्य रूप से होने जा रहा है। जिसका मूल उद्देश्य कोरोना काल मे दिवंगत हुए अनेक आत्मीय जनों की आत्मा की शांति व सदगति के लिए सामुहिक यज्ञ करना है। उपरोक्त आयोजन जिला स्तरीय है।
जिसमे सैकड़ो की संख्या में श्रीमद्भागवत कथा प्रेमी कथा श्रवण हेतु पधारेंगे । अध्यक्ष ने बताया कि कथा श्रवण हेतु सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन दोपहर 1 बजे व कथा विश्राम के पश्चात भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी तथा बाहर से पधारे श्रद्धालुओं के लिए परमेश्वरी आश्रम में ठहरने की भी व्यवस्था रहेगी।
16 मई 2022 दिन सोमवार को प्रातः 10 बजे कथा प्रारंभ होगा तथा गीता सार व हवन पूर्णाहुति के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण का समापन होगा । राकेश देवांगन सचिव दुर्ग जिला देवांगन समाज ने श्रद्धलुओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में कथामृत पान करने अवश्य पधारे।
