🔴 दुर्ग पुलिस ने बड़ा नेटवर्क किया है ध्वस्त, पूछताछ जारी, दो घंटे बाद खुलासा
भिलाई नगर, 3 अक्टूबर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऑपरेट करने वाले नौ और लोगों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिछले 15 दिन के भीतर इस अवैध कारोबार में लगे डेढ़ सौ लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दुर्ग जिला पुलिस ने लगातार अभियान चला कर आनलाईन बेटिंग करने वालों, उनके पैनल, आईडी देने वालों के नाक में दम कर रखा है। आज पकड़े गए लोगों से बड़ा खुलासा होने की संभावना है जिसका खुलासा एसपी दुर्ग डाॅ. अभिषेक पल्लव सुबह 11 बजे पत्रकारवार्ता में करेंगे।
गौरतलब हो कि महादेव बुक पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा लगातार तेज हुआ है। पुलिस महादेव बुक के ब्रांच तक पहुंच गई है, कुछ दिन पहले ही जगदलपुर कंट्रोल सेंटर तक पहुंच वहां से पैनल सेंटर को तबाह किया जा चुका है। आज दुर्ग पुलिस ने जिन 9 लोगों को पकड़ा है वो जो भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मैच की एक एक गेंद पर दांव लगवा रहे थे। यहां से जितने इलेक्ट्रॉनिक सामान और बही खाता जब्त हुआ है उससे बड़े नेटवर्क के टूटने और ध्वस्त होने की पूरी संभावना बनी है।

एसपी दुर्ग अभिषेक पल्लव ने ऑफिशियल ग्रुप्स के माध्यम से बताया कि आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, लैपटॉप समेत कई महंगे इक्यूपमेंट्स मिले हैं। कल भारत और साऊथ अफ्रीका के मैच में यहां से आनलाईन बेटिंग ऑपरेट हो रही थी तभी पुलिस टीम ने दबिश दी।
दुर्ग पुलिस ने दो वीडियो भी जारी किए हैं जिसमें साफ-साफ नजर आ रहा है कि सटोरिए कैसे इस खेल को अंजाम दे रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहे आरोपी लोअर पहने बैठे हैं और कुछेक के सामने खाने की थाली भी रखी हुई है। इनका रहन सहन और बैठक देख स्पष्ट हुआ कि वे लगातार बेटिंग में अस्त व्यस्त रूप से लगे हुए हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है और 2 घंटे बाद एसपी खुद विस्तार से जानकारी देंगे।

