बीएसएफ से तीन, सीआईएसफ से तीन बीएसपी के एक जीएम, एक एजीएम सहित जिले से मिले 88 नए कोरोना संक्रमित मरीज, जबकि 89 संक्रमित हुए स्वस्थ

दुर्ग 27 जुलाई । जिला दुर्ग में आज भी 88 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 89 संक्रमित मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं आज मिले संक्रमित मरीजों में बीएसएफ से तीन सीआईएसफ से तीन बीएसपी एक जीएम एवं एक एजीएम भी संक्रमित मिला है।

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेपी मेश्राम ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए आज भी विभिन्न जांच केंद्रों से सैंपल एकत्रित किए गए थे जिसमें से 88 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।

इसके ठीक विपरीत आज 89 संक्रमित मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं। आज मिले संक्रमित मरीजों में बीएसपी क्षेत्र से कुल 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिसमें एक जीएम एक एजीएम भी पॉजिटिव निकला है। इसके अलावा सीआईएसफ से 3 बीएसएफ से तीन ताल पुरी कॉलोनी से एक ही परिवार के 2 सदस्य विश्व बैंक कॉलोनी भिलाई 3 से एक ही परिवार के 2 सदस्य चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज से एक युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। डॉक्टर मेश्राम ने कहा कि जिले में अभी भी कोरोना महामारी का खतरा बना हुआ है । इसे ध्यान में रखते हुए नागरिकों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करना चाहिए। साथ ही समीपस्थ टीकाकरण केंद्र में उपस्थित होकर अनिवार्य रूप से वैक्सीन लगानी चाहिए। तभी इस महामारी से बचा जा सकता है।