दुर्ग 26 अगस्त । रानी तराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर उपजे विवाद पर गांव के व्यक्ति द्वारा 82 वर्षी बुजुर्ग के साथ मारपीट की गई। जिन्हें इलाज के लिए डीकेएस हॉस्पिटल रायपुर में दाखिल कराया गया था इलाज के दौरान बुजुर्ग की 10 अगस्त को मौत हो गई जांच के पश्चात रानी तलाई पुलिस के द्वारा आरोपी के खिलाफ 24 अगस्त को अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया है।
रानी तराई पुलिस ने बताया कि फकीरा प्रसाद शुक्ला पिता स्व प्यारे लाल शुक्ला उम्र 82 वर्ष साकिन खपरी थाना रानीतराई दुर्ग ने अपने घर बाड़ी तरफ बाउण्ड्री वाल का निर्माण करवा रहा था, 9 अगस्त 2024 को बाउण्ड्री निर्माण चल रहा था वहां पर नवीन शुक्ला, शालिनी शुक्ला, कांति पाठक, मिस्त्री संतोष थे , दोपहर करीब 01.30 बजे जब फकीरा प्रसाद घर अंदर खाना खा रहे थे। तभी उनके गांव का भगत पटेल पिता स्व0 प्यारी पटेल आकर बाउण्ड्री निर्माण का विरोध करते हुए बाउण्ड्री को लात मारकर तोड़ दिया। भगत पटेल द्वारा बाउंड्री वॉल गिराए जाने की जानकारी फकीर प्रसाद को परिजनों ने दी। दोपहर करीब 02.00 बजे मृतक पीपल पेंड़ के पास जहां पर भगत पटेल, जीवन साहू, अवध राम निषाद खड़े थे। फकीरा प्रसाद नें भगत पटेल को थप्पड़ मारा । तब भगत पटेल ने गाली-गुप्तार करते हुए फकीरा प्रसाद शुक्ला को हांथ मुक्का से मारपीट कर गिट्टी के ढेर में पटक दिया फिर लात, कोहनीं से मारपीट किया और वहां से चला गया, मृतक अपने वारिसानों के साथ घर आ गया था, मृतक घर से निकल कर फिर कहीं चला गया था। जिसे भगत पटेल का लड़का ईश्वर पटेल शाम करीब 05.30 बजे मृतक के घर में लाकर बेहोशी हालत में छोड़ा था, मृतक की स्थिति ठीक नहीं होनें से डायल 112 से ईलाज हेतु पाटन ले गए जहां से रिफर करने पर डी.के.एस. सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रायपुर में भर्ती किए थे। जहां 10 अगस्त के सुबह 03.00 बजे मौत हो गई। मर्ग के सम्पूर्ण जांच पर प्रार्थी गवाहों, वारिसानों के कथन, घटनास्थल निरीक्षण, पी0एम0 रिपोर्ट पर आरोपी भगत पटेल पिता स्व0 प्यारी पटेल के खिलाफ धारा 105 भा.न्या.सं. का अपराध घटित करना पाया। आरोपी भगत पटेल पिता स्व0 प्यारी पटेल के खिलाफ उपरोक्त धारा का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बाउंड्री वॉल निर्माण के विरोध में 82 वर्षीय बुजुर्ग को गांव के व्यक्ति ने पीटा, पटका गिट्टियों के ढ़ेर में, इलाज के दौरान डीकेएस हॉस्पिटल रायपुर में मौत, अपराध दर्ज
![]()
