भिलाई के सबसे बड़े स्कूल एमजीएम के 800 स्टूडेंट्स परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को देखेंगे एक साथ, पीएम को सुनने स्टूडेंट्स में भारी उत्साह ,स्कूल प्रबंधन ने बनाया सेल्फी ज़ोन

भिलाई के सबसे बड़े स्कूल एमजीएम के 800 स्टूडेंट्स परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को देखेंगे एक साथ, पीएम को सुनने स्टूडेंट्स में भारी उत्साह ,स्कूल प्रबंधन ने बनाया सेल्फी ज़ोन


दुर्ग 25 जनवरी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पर चर्चा 27 जनवरी को कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम के लिए भिलाई के सबसे बड़े स्कूल एमजीएम सीनियर सेकेंडरी सेक्टर 6 मैं भी वृहद पैमाने पर तैयारियां की गई है । इस कार्यक्रम में स्कूल से कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के 800 से ज्यादा स्टूडेंट्स भाग लेंगे। एग्जामफियर को देश के प्रधानमंत्री के साथ साझा करने एवं तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने के लिए खासा उत्साह इस स्कूल में बच्चों के मध्य देखा गया । स्कूल प्रबंधन भी अपनी जवाबदारियो का निर्वहन करते हुए बच्चों के मध्य इसी उत्साह को कायम रखने के मद्देनजर सेल्फी जोन भी बनाया है। प्रतिदिन बच्चे सेल्फी जोन में अपने अपने तरीके से सेल्फी ले रहे हैं।


इस स्कूल के प्रिंसिपल बीडी थरकन ने कहा कि क्षेत्र के सबसे बड़े स्कूल में प्रधानमंत्री के इस वृहद आयोजन में भाग लेने के लिए बच्चे अति उत्साहित है । एक टीम की तरह साथ में आकर इस अवसर का लाभ उठाने के लिए सभी बच्चे तत्पर है । इस कार्यक्रम के प्रति अत्यधिक समर्पण होने के कारण स्टूडेंट्स जुड़ रहे हैं और बेबाकी से अपनी समस्याओं को प्रधानमंत्री के समक्ष रखने को तैयार है। स्कूल के कई बच्चों के द्वारा ऑनलाइन पंजीयन कराकर अपने अपने हृदय में समाए हुए सवालों को पूछने के लिए बेताब है।