🛑 सुप्रीम कोर्ट के 5 वकील केस लड़ेंगे – MLA रिकेश सेन
दुर्ग 9 अप्रैल। मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 6 अप्रैल को 6 साल की मासूम नाबालिग बच्ची के चाचा ने पहले अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस पूरे प्रकरण की शीघ्र सुनवाई के लिए पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला के द्वारा 8 सदस्यीय SIT का गठन किया गया है। जो तेजी से मामले की जांच कर कोर्ट में उसे रखेगी और फार्स्ट ट्रैक कोर्ट में मामले को चलाकर आरोपी को कड़ी सजा दिलाएगी।
यह था मामला
6 अप्रैल 2025 को मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओम नगर उरला में 6 साल की मासूम बच्ची नवरात्रि पर्व पर नवमी के दिन सुबह कन्या भोज के लिए अपने सग्गे चाचा के घर पहुंची थी। जहां बेरहम चाचा बच्ची को अपने घर के ऊपर की मंजिल में बने कमरे में ले गया। पहले भतीजी को अपनी हवस का शिकार बनाया । बच्ची पर सेक्सुअल असॉल्ट, प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागने, इलेक्ट्रिक शॉक देने जैसी गंभीर बात भी सामने आई। घटना को छिपाने के लिए शव को पड़ोसी की कार में रख दिया था। थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 133/25 धारा 137 (2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना क्रम में आरोपी द्वारा नाबालिग अपहृता 06 वर्ष के साथ अनाचार पश्चात हत्या करना पाये जाने पर प्रकरण में धारा 103 (1), 64 (2) (एफ), 65(2), 66, 238 (ए) बी.एन.एस एवं 6 पाक्सो एक्ट का समावेश किया गया है।
8 सदस्यीय टीम करेगी जांच
ASP आईयूसीएडब्ल्यू पद्मश्री तवंर के नेतृत्व में 7 सदस्यीय टीम काम करेगी। टीम के सभी अधिकारी तेजी से मामले की जांच करेंगे। मामले की हर एक छोटे से छोटे साक्ष्य को इकट्ठा कर प्रतिदिन कार्यवाही करते हुये शीघ्रातिशीघ्र विवेचना पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष चार्जशीट प्रस्तुत करेंगे। टीम के सदस्य इस प्रकार हैं
- निरीक्षक शिव प्रसाद चंद्रा, थाना प्रभारी मोहन नगर
- निरीक्षक श्रद्धा पाठक, थाना प्रभारी महिला थाना,
- उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर, थाना प्रभारी छावनी,
- उप निरीक्षक पारस ठाकुर, थाना मोहन नगर,
- सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र देशमुख, थाना मोहन नगर,
- सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा, रक्षा टीम
07.प्र.आर.क्रं. 738 लक्ष्मी नारायण पात्रे, थाना मोहन नगर
विधायक रिकेश की अपील के बाद आरोपी की पैरवी नहीं करेगा दुर्ग बार एसोसिएशन
दुर्ग में 6 वर्ष की बच्ची के साथ दरिंदगीपूर्ण वारदात और हत्या के मामले में विधायक रिकेश सेन की अपील के बाद दुर्ग जिला बार एसोसिएशन ने आरोपी की ओर से मुकदमे की पैरवी करने से साफ इंकार कर दिया है। आरोपी की ओर से दुर्ग बार एसोसिएशन का कोई भी अधिवक्ता कैसे नहीं लड़ेगा।
सुप्रीम कोर्ट के पांच वकीलों का पैनल कानूनी लड़ाई के लिए तैयार किया रिकेश ने
विधायक रिकेश सेन ने बताया कि हमारी पीड़ित बच्ची जिसके सगे चाचा ने उसके साथ बलात्कार करके हत्या कर दी। बच्ची को न्याय दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के पांच वकीलों का पैनल तैयार किया है और साथ में दुर्ग में एडवोकेट राजकुमार तिवारी और उनकी टीम को हमने तय किया है कि वो लड़ाई लड़ेंगे और निश्चित रूप से आरोपी बच्ची के सगे चाचा को फांसी पर लटकाने के लिए हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का जो सारा खर्च है वह खर्च जनसहयोग से मैं करूंगा और राजकुमार तिवारी उनकी टीम इस सेवा के लिए निःशुल्क सहयोग देगी। मुझे लगता है कि बच्ची को जल्द न्याय मिलेगा। बहुत जल्द सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का पैनल दुर्ग पहुंचेगा और इस पूरे केस की स्टडी कर लड़ाई आगे लड़ी जाएगी।

