केके मोदी विश्वविद्यालय से 3 स्टाफ कुम्हारी से एक ही परिवार के 5 सदस्य सहित जिले से 779 मरीज मिले, पॉजिटिविटी की दर बढ़कर 22%, 3 की मौत
दुर्ग 19 जनवरी । जिला दुर्ग में आज 779 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमें केके मोदी विश्वविद्यालय दुर्ग से 3 स्टाफ कुबेर नगर कुगदा कुम्हारी से एक परिवार के 5 सदस्य शामिल है। आज भी जिले से 611 संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी की है । जबकि 3 संक्रमित मरीजों ने इलाज के दौरान मौत हुई है।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि किले में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए विभिन्न जांच केंद्रों से कुल 3492 सैंपल एकत्रित किए गए थे। इसमें से आज 779 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिसके कारण जिले में पॉजिटिविटी की दर 22% हो गई है। जबकि 3 संक्रमित मरीजों ने इलाज के दौरान मौत हुई है। आज मिले संक्रमित मरीजों में एसीसी लेबर कैंप जामुल से 5, वैजाख हॉस्टल सेक्टर 4 से दो, के के मोदी विश्वविद्यालय दुर्ग से 3 स्टाफ, आमदी नगर हुडको से एक ही परिवार के तीन सदस्य, चंद्रनगर कोहका से एक परिवार के तीन सदस्य, शांति नगर सुपेला से एक ही परिवार के तीन सदस्य, कुबेर नगर कूक्दा कुम्हारी से एक परिवार के 5 सदस्य शामिल है। डॉ ठाकुर ने बताया कि इस महामारी से सावधानी ही सुरक्षा है। उन्होंने जिले के नागरिकों से कोविड-19 अनुरूप व्यवहार का पालन करने की अपील की है।

