*जिले में 4000 सैंपल की जांच में मिले 721 संक्रमित मरीज, पॉजिटिविटी की दर घटकर हुई 17%, एक की मौत*

*जिले में 4000 सैंपल की जांच में मिले 721 संक्रमित मरीज, पॉजिटिविटी की दर घटकर हुई 17%, एक की मौत*


जिले में 4000 सैंपल की जांच में मिले 721 संक्रमित मरीज, पॉजिटिविटी की दर घटकर हुई 17%, एक की मौत

दुर्ग 18 जनवरी । जिला दुर्ग में आज कोरोना संक्रमित 721 नए मरीज मिले हैं। जबकि 723 संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी की है । आज इलाज के दौरान एक संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है जिले में आज  पॉजिटिविटी की दर घटकर 17% रह गई है।

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में आज कोरोनावायरस ओं की पहचान के लिए विभिन्न जांच केंद्रों  से कुल 4118 सैंपल एकत्रित किए गए थे । जिसमें से 721 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। कल की तुलना में आज संक्रमित मरीजों की संख्या कम ही रही है। जबकि कल की तुलना में ज्यादा संख्या में सैंपल एकत्रित किए गए थे । जिसके कारण पॉजिटिविटी की दर कल की तुलना में 6% घटकर 17% रह गई है। अर्थात जिले में प्रत्येक 100 सैंपल की जांच में 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हो रही है। वह तो ठाकुर ने बताया कि आज भी 723 संक्रमित मरीज ने स्वस्थ होकर वापसी की है। इलाज के दौरान आज भी एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। डॉ ठाकुर ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि इस महामारी से बचने के लिए सुरक्षा बचाव के साथ-साथ टीका लगाना भी जरूरी है। इसे ध्यान में रखते हुए कल जिले में जारी महा अभियान के तहत वैक्सीन अवश्य लगाएं।