*आदर्श नगर दुर्ग से एक ही परिवार के तीन सदस्य सहित जिले में मिले 7 कोरोना के नए संक्रमित मरीज, पॉजिटिविटी की दर बढ़कर हुई 1.14 प्रतिशत, पिछले 2 दिनों में मिले एक दर्जन मरीज*

*आदर्श नगर दुर्ग से एक ही परिवार के तीन सदस्य सहित जिले में मिले 7 कोरोना के नए संक्रमित मरीज, पॉजिटिविटी की दर बढ़कर हुई 1.14 प्रतिशत, पिछले 2 दिनों में मिले एक दर्जन मरीज*


आदर्श नगर दुर्ग से एक ही परिवार के तीन सदस्य सहित जिले में मिले 7 कोरोना के नए संक्रमित मरीज, पॉजिटिविटी की दर बढ़कर हुई 1.14 प्रतिशत, पिछले 2 दिनों में मिले एक दर्जन मरीज

दुर्ग 26 दिसंबर । जिले में नगरीय निकाय चुनाव के पश्चात कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पिछले दो दिनों में 12 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। आज मिले 7 संक्रमित मरीजों में आदर्श नगर दुर्ग से एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल हैं। आज जिले में पॉजिटिविटी की दर बढ़कर 1.14% हो गई है।

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए निर्धारित जांच केंद्रों में आज कुल 613 सैंपल एकत्रित किए गए थे। जिसमें से सात की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिसमें आदर्श नगर दुर्ग के एक ही परिवार के 3 सदस्य शामिल है। इसके अलावा अमलेश्वर दुर्ग से दो संक्रमित मरीज मिले हैं। डॉ ठाकुर ने बताया कि कल भी जिले में 5 नए संक्रमित मरीज मिले थे। जिसमें इस्पात नगर वैशाली के एक ही परिवार के 3 सदस्य शामिल है। जिसमें एक 9 साल का बालक एवं एक 12 साल की बालिका भी संक्रमित मिली है। डॉ ठाकुर ने कहा है कि कोविड-19 महामारी का संक्रमण अब पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से कोविड-19 रूप व्यवहार का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है । साथ ही उनके द्वारा जिन लोगों ने अभी तक कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए टीका नहीं लगाया है। वह अपने घर के समीप केंद्र पहुंचकर शीघ्र ही टीकाकरण करवा ले ताकि इस महामारी से बचा जा सके।