पांच थाना क्षेत्र से चुराई 7 मोटरसाइकिल, वाहन बेचते हुए पकड़ा गया आरोपी, चार थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

<em>पांच थाना क्षेत्र से चुराई 7 मोटरसाइकिल, वाहन बेचते हुए पकड़ा गया आरोपी, चार थाने की पुलिस ने की कार्रवाई</em>


भिलाई नगर 23 जनवरी । अंतर जिला वाहन चोर गिरोह से दुर्ग पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से 07 नग मोटर सायकल, जुमला कीमती तकरीबन 4.30 लाख की बरामद की गई है। एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग व थाना भिलाई नगर, जामुल, मोहन नगर, चौकी स्मृतिनगर की संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा ने बताया कि एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक नरेश पटेल, निरीक्षक संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी भिलाई नगर निरीक्षक मनोज प्रजापति थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक केशव कोसले, थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक विजय यादव एवं चौकी प्रभारी स्मृति नगर उप निरीक्षक नवीन सिंह के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थानों की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
टीम को विशेष सूत्रों से पता चला कि भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन महाराणा प्रताप भवन के पीछे निवासी भगवान दास उर्फ खरगोश चोरी की मोटर सायकल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में लगा है कि सूचना पर टीम द्वारा भगवान दास को रेल्वे स्टेशन भिलाई नगर के पास में घेराबंदी कर पकड़ा गया। तथ्यात्मक पूछताछ करने पर सेक्टर 09 हास्पिटल स्टैण्ड, सेक्टर 07 मार्केट, कुरूद साप्ताहिक बाजार जामुल, धमधा नाका शराब भट्टी के पास मोहन एवं स्मृति नगर दीन दयाल कालोनी से अलग अलग समय में 07 नग मोटर सायकल चोरी करना, जिसे अलग-अलग जगहों पर छीपाकर रखना बताया। जिससे आरोपी के निषान देही पर 07 नग मोटर सायकल विभिन्न कंपनियों का जुमला कीमती 4.30 लाख रूपये बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही संबंधित थानों से की जा रही है। उक्त कार्यवाही में एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से सउनि पूर्ण बहादुर, प्र.आर. चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक अनूप शर्मा, जुगनू सिंह, उपेन्द्र यादव, संतोष गुप्ता, पन्ने लाल, शहबाज खान थाना भिलाई नगर से प्र.आर.यषवंत ठाकुर की उल्लेखनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी

  1. भगवान दास उर्फ खरगोश पिता सादराम जोशी उम्र 32 साल निवासी भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन महाराणा प्रताप भवन के पीछे भिलाई।