भिलाई नगर 20 अक्टूबर। 12 ट्रांजैक्शन के बाद भी क्रेडिट कार्ड धारक को 7 लाख 5 हजार रुपए पार हो जाने का मैसेज प्राप्त नहीं हुआ। खरीदी के दौरान पेमेंट करते समय असफलता प्राप्त होने पर पीड़ित के द्वारा तत्काल अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक किया गया ब्लॉक करने के बाद भी अज्ञात आरोपी के द्वारा फोन एवं व्हाट्सएप पर मैसेज करते हुए पुन्हा ठगी का प्रयास किया गया रिपोर्ट पर से निवाई पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
नेवई थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि प्रार्थी महेंद्र साहू प्रगति नगर रिसाली मे निवासरत है। म्यूच्यूअल फंड एवं इंश्योरेंस एजेंट हैं। एचडीएफसी बैंक सुपेला में खाता नंबर 07341200000335 और उसी खाते का क्रेडिट कार्ड नंबर 4341680103527031 है। इस कार्ड के माध्यम से ही महेंद्र साहू द्वारा अक्सर खरीदी व बिल पेमेंट का काम किया जाता है। 10 अक्टूबर को महेंद्र साहू ने सूर्या माल भिलाई रिलांयस स्टोर्स से कुछ खरीदी की थी । बिल पेमेंट करने के लिए क्रेडिट कार्ड दिया तो प्रोसेस नहीं हो रहा था तब महेंद्र ने ऑनलाईन अपने उक्त खाते का स्टेटमेंट चेक किया तो ज्ञात हुआ कि क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अलग अलग 12 ट्रांजेक्शन हुए है और कुल 705244 रू0 का ट्रांजेक्शन किया गया है। क्रेडिट कार्ड धारक महेंद्र के द्वारा कोई भी ट्रांजेक्शन नहीं किया गया है और न ही बैंक की ओर से कोई काल, ओ0टी0पी0 या रकम निकासी की सूचना आई है। तब महेंद्र के द्वारा बैंक के टोल फ्री नंबर 07316160616 में बात करके अपना कार्ड ब्लाक कराया और शिकायत भी दर्ज कराई जिसका शिकायत नंबर 22469984 रजिस्टर मोबाईल नंबर 9755552636 पर मैंसेज प्राप्त हुआ है। 18 अक्टूबर को दोपहर में करीब 01/30 बजे मोबाईल नंबर 7219642275 से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन किया गया। इंडियन क्राईम कंप्लेन दिल्ली का हवाला देकर पैसा क्रेडिट कार्ड के जरिये कटा है उसे वापस करवा दिया जाएगा । 19 अक्टूबर को भी उसी नंबर से फोन आया जो कि जीएसटी की कुछ रकम काटकर पैसा वापस दिलाने की बात कहते हुए जीएसटी की रकम 01 लाख 40 हजार रू0 अपने द्वारा बताये गये बैंक ऑफ इंडिया के खाता क्रं0 586110110009775 IFSc Code BKID0005864 एवं स्टेट बैंक खाता क्रं 31455859453 IFSc Code sbin0008387 जमा करने को कहते हुए व्हाटसअप के माध्यम से उक्त खाता नंबर को भेजा है। किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा क्रेडिट कार्ड के जरिये महेंद्र के उक्त खाते से 7,05,244 रू. ऑनलाईन ट्रांसफर कर धोखाधड़ी किया गया है और फोन के माध्यम से जीएसटी काटकर रकम वापसी कर देने का झांसा देते हुए दोबारा ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है। महेंद्र साहू की रिपोर्ट पर से नेवई पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

