कोरोना महामारी से जिले में एक ही दिन में 7 की मौत, 273 नए संक्रमित मरीज मिले, पॉजिटिविटी की दर बढ़कर हुई 12%
दुर्ग 2 फरवरी । जिला दुर्ग में आज 273 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वही इलाज के दौरान आज 7 मरीजों की मौत भी हुई है। जबकि 395 संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी की है पॉजिटिविटी की दर आज बढ़कर 12.3% हो गई है।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए विभिन्न जांच केंद्रों से आज 2203 सैंपल एकत्रित किए गए थे । जिसमें से 273 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिसके कारण जिले में आज कोरोना पॉजिटिविटी की दर कल की तुलना में 4% पढ़कर 12.3% हो गई है। वही इलाज के दौरान 7 मरीजों की अस्पतालों में मौत हुई है जोकि तीसरी लहर में एक ही दिन में मरने वालों की संख्या सर्वाधिक है। दूसरी ओर आज भी 392 संक्रमित मरीजों स्वस्थ होकर वापसी की है। जिसके कारण जिले में आज कुल संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर 1347 रह गई है। ठाकुर ने बताया कि कोरोना महामारी का जिले में असर कम हो रहा है। लेकिन आज 7 लोगों की जान भी गई है। जो खतरनाक है। इसे ध्यान में रखते हुए नागरिकों को अनिवार्य रूप से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए । जिससे कि इस महामारी से सुरक्षा एवं बचाव किया जा सके।

