जिले में कोरोना संक्रमण से 7 की मौत, आज मिले 187 नए संक्रमित मरीज, 421 ने स्वस्थ होकर की वापसी, पॉजिटिविटी की दर घटकर हुई 7%
दुर्ग 4 फरवरी । जिला दुर्ग में आज कोरोना संक्रमित 187 नए मरीज मिले हैं । आज भी 7 संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। जबकि 421 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए विभिन्न जांच केंद्रों से कुल 2568 सैंपल एकत्रित किए किए गए थे। जिसमें से 187 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इसके कारण जिले में पॉजिटिविटी की दर घटकर 7.2% रह गई है। लेकिन आज 7 संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत भी हुई है । जिसमें सेक्टर 9 अस्पताल में 4 मरीज एम्स रायपुर में एक स्पर्श अस्पताल में एक एवं बीएम शाह हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत हुई है। डॉ ठाकुर ने बताया कि आज भी 421 संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी की है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार कम हो रहा है । उन्होंने यह भी बताया कि संक्रमण कम होने के साथ-साथ गंभीर बीमारी वाले संक्रमित मरीजों की मौत भी हो रही है। जिसे ध्यान में रखते हुए नागरिकों को अनिवार्य रूप से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। साथ ही उनके द्वारा पात्र लोगों से अपील की है कि घर के समीप टीका करण केंद्र जाकर वैक्सीन अवश्य लगाएं।

