अपोलो गर्ल्स हॉस्टल से सात छात्राओं सहित जिले से 697 नए संक्रमित मरीज मिले, 159 ने स्वस्थ होकर की वापसी, पॉजिटिविटी की दर घटकर कोई 18%
दुर्ग 13 जनवरी । जिला दुर्ग में आज 697 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अपोलो गर्ल्स हॉस्टल से 7 छात्राएं संक्रमित मिली हैं। साइंस कॉलेज से आज भी एक स्टाफ संक्रमित पाया गया है। आज 159 संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी भी की है।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में आज कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए विभिन्न जांच केंद्रों से कुल 3791 सैंपल एकत्रित किए गए थे जिसमें से 697 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। आज पॉजिटिविटी की दर घटकर 18% रह गई है। आज मिले संक्रमित मरीजों में एमआइजी कॉलोनी हुडको से एक ही परिवार के तीन सदस्य, सेक्टर 6 महाराणा प्रताप चौक के समीप एक ही परिवार के तीन सदस्य, सेक्टर 4 भिलाई से एक ही परिवार के तीन सदस्य, मैत्री विहार राधिका नगर से एक परिवार के तीन सदस्य, छावनी थाने से एक स्टाफ, अहिवारा वार्ड 10 से एक ही परिवार के तीन सदस्य, दुर्ग से एक ही परिवार के तीन सदस्य, अपोलो गर्ल्स हॉस्टल से 7 छात्राएं, रूआबांधा में एक ही परिवार के तीन सदस्य, मल्टीपरपज स्कूल दुर्ग से एक महिला, संक्रमित मिली है। डॉ ठाकुर ने बताया कि आज 159 संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी भी की है।

