62 वर्षीय वृद्ध 3 माह तक करता रहा रेप, युवती की रिपोर्ट, आरंग में भी शिक्षिका से रेप

62 वर्षीय वृद्ध 3 माह तक करता रहा रेप, युवती की रिपोर्ट, आरंग में भी शिक्षिका से रेप


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 04 मार्च। आरंग में शिक्षिका और खमतराई में परिचित युवती के साथ रेप की घटना सामने आई है।

खमतराई पुलिस ने 14 माह पहले हुए रेप की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक सरकंडा बिलासपुर निवासी 27 वर्षीय युवती की पिछले साल रायपुर के 62 वर्षीय नवरतन अग्रवाल से फोन पर पहचान हुई। उसके बाद दोनों का मेल जोल बढ़ा। इसी दौरान 1 जनवरी से 31 मार्च के बीच नवरतन, युवती को कभी अपने घर, कभी कारखाने में बुलाकर बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। और युवती ने कल शाम धारा 376-2 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।

आरंग पुलिस के मुताबिक, 2 फरवरी की रात शिक्षिका घर में अकेली थी। वह खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाश अचानक घर में घुस आया और पीड़िता से मारपीट करते हुए रेप कर फरार हो गया। पीड़िता की सूचना पर आरंग पुलिस एफआईआर दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है।