युवती को अपेक्स बैंक में प्रबंधक की नौकरी लगाने के नाम पर वसूले 6 लाख

युवती को अपेक्स बैंक में प्रबंधक की नौकरी लगाने के नाम पर वसूले 6 लाख


🛑 नौकरी तो दूर रुपए भी नहीं लौटाए, अब दुर्ग पुलिस ने भेजा जेल

भिलाई नगर 28 जून। नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी को दुर्ग पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। प्रार्थिया से आरोपी के द्वारा ₹600000 लिए गए थे।
जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि प्रार्थिया ज्योति साहू पिता स्व. केशव प्रसाद साहू निवासी मकान नंबर 37 वार्ड क्रमांक 01 अहिवारा जिला दुर्ग द्वारा थाना नंदिनी में एक लिखित आवेदन इस आशय का पेश की है कि आरोपी जयकुमार वर्मा द्वारा शासकीय विभाग में राज्य सहकारी मर्यादित अपेक्स बैंक में प्रबंधक के पद में भर्ती करने का आश्वासन देकर 6,00,000/-रुपए की मांग की थी। प्रार्थिया द्वारा 6 अगस्त 2023 को 1,00,000/- रुपए एवं 13 जनवरी 2024 को 4,00,000/-नगद तथा 5 जनवरी 2024 को 1,00,000/- रुपए बैंक के माध्यम से दिया गया है। प्रार्थिया द्वारा काम नहीं होने पर वापस पैसों की मांग करने पर आरोपी जय वर्मा द्वारा 10 मई 2025 और 12 मई 2025 को 2,00,000/- रुपए के दो चेक दिया गया था वह चेक जय वर्मा के खाते में पैसा नहीं होने के कारण निरस्त हो गया। आरोपी जय वर्मा द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर रकम लेकर प्रार्थिया के साथ धोखाधड़ी किया जाना पाए जाने से प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 142/2025 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना आज आरोपी जय कुमार वर्मा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

नाम आरोपी :- जय कुमार वर्मा पिता राम करण वर्मा उम्र 57 साल साकिन वार्ड क्रमांक 23 प्रगति नगर, रिसाली भिलाई थाना नेवई।