कोसानगर में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, ₹4,590 नगद जब्त

कोसानगर में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, ₹4,590 नगद जब्त



भिलाईनगर, 18 फरवरी 2026। थाना सुपेला पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से ₹4,590 नगद एवं 52 पत्ती ताश की एक गड्डी बरामद की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 फरवरी 2026 को टाउन भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कोसानगर गौशाला के पीछे रेलवे पटरी के पास कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश के माध्यम से नगद राशि का हार-जीत दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि छह आरोपियों को पकड़ लिया गया। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹4,590 नगद और ताश की गड्डी जब्त कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।
इस संबंध में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 265/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में कौशल पटेल (26 वर्ष), रवि चौहान (32 वर्ष), अखिलेश चौहान (29 वर्ष), नागेश्वर यादव (26 वर्ष), मोहम्मद आकीब (26 वर्ष) एवं संदीप सोनकर (31 वर्ष), सभी निवासी सुपेला क्षेत्र शामिल हैं।


उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, सउनि गंगाराम, आरक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, आरक्षक नवीन यादव एवं आरक्षक दुर्गेश सिंह राजपूत की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ अथवा अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।