एनसीसी कैंप से 3 कैडेट्स, पीएचसी छावनी से 11 स्टाफ, एक परिवार के चार सदस्य सहित जिले से 58 नए संक्रमित मरीज मिले,

दुर्ग 6 जुलाई । जिला दुर्ग में आज शाम 5:00 बजे तक प्राप्त रिपोर्ट में 58 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छावनी के 11 कर्मचारी शामिल है। ग्राम खेदामारा से एक ही परिवार के 4 सदस्य एवं सेक्टर 8 में एनसीसी कैंप से 3 कैडेट्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव प्राप्त हुई है।

जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ जेपी मेश्राम ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए विभिन्न जांच केंद्रों से एकत्रित सैंपल में से आज शाम 5:00 बजे तक 58 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिसमें छावनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से 11 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं । जिसमें से 6 पुरुष एवं 5 महिला स्टाफ शामिल है ग्राम खेदामारा में मिले एक ही परिवार के चार सदस्यों में एक महिला एक पुरुष, 6 एवं 12 वर्ष के बालक शामिल है। सेक्टर 8 बीएसपी स्कूल में लगाए गए एनसीसी कैंप में 13 15 एवं 14 वर्ष की तीन छात्राओं की रिपोर्ट भी पॉजिटिव प्राप्त हुई है । जिले में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है जिसे ध्यान में रखते हुए सभी नागरिकों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी के द्वारा की गई है।