Congress पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदेश के 55 नेता होंगे शामिल

Congress पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदेश के 55 नेता होंगे शामिल


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 07 अप्रैल। अहमदाबाद में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदेश के 55 नेता शामिल होंगे। इनमें पार्टी के पदाधिकारी, और एआईसीसी सदस्य हैं।
गुजरात के अहमदाबाद में 8 और 9 अप्रैल, 2025 को होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ से 55 नेता शामिल होंगे। इनमें पार्टी के पदाधिकारी, एआईसीसी सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, राज्यों के मंत्री, और संगठन के अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं। यह अधिवेशन गुजरात में 64 साल बाद आयोजित हो रहा है; इससे पहले 1961 में भावनगर में एआईसीसी अधिवेशन हुआ था।

अधिवेशन की शुरुआत 8 अप्रैल को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की विस्तारित बैठक से होगी, जिसके बाद 9 अप्रैल को एआईसीसी प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इन बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, वरिष्ठ पार्टी नेता और अन्य एआईसीसी प्रतिनिधि भाग लेंगे।
अहमदाबाद जाने वाले नेताओं के नाम इस प्रकार है