बीएसपी से एक महाप्रबंधक, एक सहायक प्रबंधक, एक डॉक्टर सहित जिले से 53 संक्रमित मरीज मिले, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 348

दुर्ग 12 जुलाई । जिला दुर्ग में आज 53 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमें बीएसपी के एक जीएम एक सहायक प्रबंधक एक डीएनबी डॉक्टर शामिल है। जबकि स्टील नगर भिलाई से एक परिवार के दो सदस्य सेक्टर 2 से एक परिवार के 2 सदस्य एवं बोरसी दुर्ग से एक ही परिवार के 2 सदस्य भी संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 348 हो गई है।

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेपी मेश्राम ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित नए मरीजों की पहचान के लिए विभिन्न जांच केंद्रों से आज भी सैंपल एकत्रित किए गए थे । जिसमें से 53 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है । भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक सहायक प्रबंधक एवं डीएनबी डॉक्टर सहित 15 संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि स्टील नगर भिलाई से एक ही परिवार के 2 सदस्यों में एक 32 वर्षीय महिला एवं 35 वर्षीय पुरुष सेक्टर 2 से एक ही परिवार के 2 सदस्यों में 51 वर्षीय महिला एवं 17 वर्षीय किशोर संक्रमित पाया गया है। बोरसी दुर्ग से एक ही परिवार के 2 सदस्यों में एक 30 वर्षीय पुरुष एवं एक 25 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए जिले के नागरिकों को अनिवार्य रूप से सुरक्षा एवं बचाव के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। तभी इस महामारी के संक्रमण से बचा जा सकेगा। डॉक्टर मेश्राम ने कहा है कि नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा मास्क का प्रयोग करना चाहिए । साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना चाहिए । तभी इस महामारी पर नियंत्रण रखा जा सकेगा।