*वीडियो जारी कर इमेज बिगाड़ने वालों पर 50-50 लाख की मानहानि का दावा, भाजपा प्रत्याशी ने भेजा लीगल नोटिस*

*वीडियो जारी कर इमेज बिगाड़ने वालों पर 50-50 लाख की मानहानि का दावा, भाजपा प्रत्याशी ने भेजा लीगल नोटिस*


वीडियो जारी कर इमेज बिगाड़ने वालों पर 50-50 लाख की मानहानि का दावा, भाजपा प्रत्याशी ने भेजा लीगल नोटिस

भिलाई नगर, 20 दिसंबर। नगर निगम के वार्ड 7 राधिका नगर से भाजपा प्रत्याशी रमेश कुमार श्रीवास्तव ने पांच लोगों पर 50-50 लाख रुपए की मानहानि का दावा किया है। कल सुपेला थाने में उन्होंने एक शिकायत भी दर्ज कराई है। रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि राधिका नगर निवासी सत्य प्रकाश राय, हीरालाल प्रजापति, उमेश अवस्थी, बबलू बैनर्जी और संजय सिंह ने वीडियो क्लिप जारी कर उनके ऊपर अनर्गल आरोप लगाए हैं। ऐसा करके उन्होंने न सिर्फ सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाया बल्कि उनके चुनाव को प्रभावित करने की भी कोशिश की है। वीडियो क्लिप में मेरी शैक्षणिक योग्यता पर सवाल खड़ा किया और लोगों के पैसे हड़पने, संस्था के पैसे हड़पने का आरोप लगाया। राधिका नगर विकास एवं कल्याण समिति का सदस्य न होते हुए भी उक्त लोगों ने भाजपा प्रत्याशी के अध्यक्ष रहते हुए विकास समिति के नाम पर एसटीडी पीसीओ को अपने नाम पर आबंटित करने और गलत तरीके से पैसा कमाने का आरोप लगाया है। इस वीडियो को आरोपियों द्वारा पूरे राधिका नगर वार्ड में लोगों तक वायरल करने का काम किया। इसी मामले को लेकर श्रीवास्तव ने पांचों लोगों के नाम पर लीगल नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। नोटिस में लिखा गया है कि अगर 3 दिन के भीतर जवाब नहीं मिलता तो पांचों के खिलाफ 50-50 लाख रुपए की मानहानि का दावा करेंगे।

विदित हो कि रमेश श्रीवास्तव को हराने के लिए विरोधियों ने हजारों की संख्या में पंर्चा छपवाकर घर-घर बंटवाया हैं। पंर्चा में यही सब आरोप लगाए गए हैं, जो कि वायरल किए गए वीडियो में बोला गया है। श्रीवास्तव का आरोप है कि पर्चा भी उन्हीं लोगों द्वारा बंटवाया गया है जिन्होंने ऐसा वीडियो जारी किया है। श्रीवास्तव ने सुपेला थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि वार्ड में प्रचार प्रसार के लिए उन्होंने बड़े-बड़े पोस्ट बैनर लगवाए थे। सभी पोस्टर को अराजक तत्वों द्वारा देर रात फाड़ दिया गया है। पोस्टर किसने फाड़ा उसका नाम तो नहीं लिया गया लेकिन यह आरोप लगाया जा रहा है कि उनके प्रतिद्वंदियों द्वारा पोस्ट फाड़ने का काम किया गया है।