5 IAS अधिकारियों के तबादले किए, प्रशिक्षण पूरा करने के बाद मिली नई जिम्मेदारियां

5 IAS अधिकारियों के तबादले किए, प्रशिक्षण पूरा करने के बाद मिली नई जिम्मेदारियां


सीजी न्यूज़ ऑनलाइन 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वर्ष 2020 और 2024 बैच के पांच परिवीक्षाधीन अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 7 अगस्त 2026 को जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार, मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में फेज-2 प्रशिक्षण पूरा करने और 21 अगस्त 2026 को कार्यमुक्त होने के बाद इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना

  • अनिकेत अशोक फडतरे (IAS-2020), वर्तमान में सहायक कलेक्टर जशपुर, को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर नियुक्त किया गया है।
  • अरविंद कुमार टी. (IAS-2024), सहायक कलेक्टर बिलासपुर, को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बलौदाबाजार, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है।
  • अक्षय दोशी (IAS-2024), सहायक कलेक्टर रायगढ़, को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • क्षितिज गुरुभेले (IAS-2024), सहायक कलेक्टर कोरबा, को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा, जिला रायगढ़ पदस्थ किया गया है।
  • विपिन दुबे (IAS-2024), सहायक कलेक्टर बस्तर, को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा, जिला कोरबा नियुक्त किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को 21 अगस्त 2026 को प्रशिक्षण से कार्यमुक्त होने के बाद अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।