सीजी न्यूज ऑनलाइन, 23 दिसंबर। राज्य शासन ने सोमवार आधी रात राज्य पुलिस सेवा के पांच दर्जन अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें एएसपी सीएसपी डीएसपी, और उप सेनानी शामिल हैं। जिला दुर्ग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयंत वैष्णव एसटीएफ बघेरा दुर्ग से पुलिस मुख्यालय विशेष शाखा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IUCAW से जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा भिलाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार झा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा कैंप बस्तर, डीएसपी विनोद कुमार मिंज अजक्स दुर्ग से डीएसपी मानपुर, डीसीपी क्राइम हेम प्रकाश नायक डीएसपी पुलिस मुख्यालय, डीएसपी दुर्ग अलेक्जेंडर कीरो का सीएसपी राजनंदगांव हुआ है। इस प्रकार से दुर्ग जिले के तीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं डीएसपी अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है।
देखें आदेश










