साधुओं को पीटने वाले 5 गिरफ्तार, लोगों को उकसाने वाले एवं खड़े होकर तमाशा देखने वालों पर भी होगी कार्यवाही, करीब 30 की तलाश जारी,

साधुओं को पीटने वाले 5 गिरफ्तार, लोगों को उकसाने वाले एवं खड़े होकर तमाशा देखने वालों पर भी होगी कार्यवाही, करीब 30 की तलाश जारी,


भिलाई नगर 7 अक्टूबर। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत 5 अक्टूबर को साधु की वेशभूषा में घूम रहे तीन लोगों के साथ जमकर मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है । घटना के दौरान संदिग्ध साधुओं को पीटने के लिए उकसाने वाले एवं घटना के दौरान मुख दर्शक बनकर खड़े रहने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।
गणेश चौक चरौदा थाना पुरानी भिलाई के पास तीन लोगों को जो कि साधु की वेषभूषा में घूम रहे थे एवं घूमने के दौरान संधिग्ध भी नज़र आ रहे थे, कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा इनके बच्चा चोर होने की अफ़वाह फैला देने पर भीड़ इकट्ठी हो गई और इन तीन लोगों के साथ मारपीट करने लगे। पुलिस को सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग स्टाफ़ पहुँचकर इनको तत्काल भीड़ से छुड़ाकर थाना लाया गया और अस्पताल ले ज़ाया गया अस्पताल में डॉक्टर ने सामान्य चोट बताते हुए इनका प्राथमिक उपचार के उपरांत इनकी छुट्टी कर दी गई है। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर तीनों ने बताया कि राजवीर सिंग पिता जीतसिंग उम्र 28 वर्ष निवासी गोविन्दगढ़ ज़िला अलवर राजस्थान, श्याम सिंग पिता साहब सिंग उम्र 23 वर्ष निवासी गोविन्द गढ़ ज़िला अलवर राजस्थान, अमन सिंग पिता दिलबाग सिंग 28 वर्ष है। परंतु तीनों ही किसी प्रकार का परिचय पत्र या आधार कार्ड नहीं दिखाया। इन तीनों ही लोगों के साथ मारपीट करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भिलाई 3 पुलिस के द्वारा अपराध क्र 455/2022 धारा 294, 506, 323, 147 भादवि के तहत अपराध क़ायम किया गया। विडीओ फूटेज के आधार पर अज्ञात लोगों को चिन्हाकित किया गया है।
पांच गिरफ्तार करीब 30 की तलाश जारी

पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि सत्यनारायण चलधारी पिता स्व श्रवण चहधारी उम्र 44 वर्ष निवासी- ईँटा मट्‌ट्टी के पास चरौदा बस्ती भिलाई, मूलचंद विषाद पिता नरसिंग निषाद उम्र 40 वर्ष निवासी चरौदा बस्ती वार्ड 2 भिलाई , यशवंत साहू पिता दीनद्‌याल साहू उम्र 30 वर्ष निवासी शिवाजी चौक चरौदा बस्ती भिलाई, सत्येंद्र कुमार महतो पिता रामकुमार उम्र 32 वर्ष निवासी गणेश चौक चरौदा बस्ती भिलाई , भूपेश कुमार वर्मा उर्फ़ कान्हा वर्मा पिता राजूराम वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी गणेश चौक चरौद को गिरफ्तार किया गया है। इस पूरे मामले में वीडियो फुटेज के आधार पर करीब 35 से 40 लोगों को चिन्ह अंकित किया गया है इसके अलावा इस घटना के लिए उकसाने वाले लोगों के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया जाएगा साथ ही इस घटना के दौरान मुकदर्शक बनकर तमाशा देखने वाले लोगों से माफीनामा भी लिखवाया जाएगा।