बीएसपी के तीन एजीएम, एक सीनियर मैनेजर केंद्रीय जेल से एक, हुडको से एक परिवार के तीन सदस्य सहित 45 नए संक्रमित मरीज मिले

बीएसपी के तीन एजीएम, एक सीनियर मैनेजर केंद्रीय जेल से एक, हुडको से एक परिवार के तीन सदस्य सहित 45 नए संक्रमित मरीज मिले


बीएसपी के तीन एजीएम, एक सीनियर मैनेजर केंद्रीय जेल से एक, हुडको से एक परिवार के तीन सदस्य सहित 45 नए संक्रमित मरीज मिले

 दुर्ग 7 जुलाई। जिला दुर्ग से आज भी 45 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। भिलाई इस्पात संयंत्र के तीन सहायक महाप्रबंधक, एक प्रबंधक, केंद्रीय जेल दुर्ग से एक, हुडको कॉलोनी से एक ही परिवार के तीन सदस्य, केलाबाड़ी दुर्ग कॉलोनी से एक परिवार के दो सदस्य, संक्रमित पाए गए हैं । जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। कल भी कुल 62 नए संक्रमित मरीज मिले थे । 

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए विभिन्न जांच केंद्रों से एकत्रित किए गए सैंपल में से आज भी 45 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिसमें से भिलाई इस्पात संयंत्र के 3 सहायक महाप्रबंधक (एजीएम), एक वरिष्ठ प्रबंधक सहित 14 कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। के अलावा केंद्रीय जेल से एक खुद को एमआईजी कॉलोनी से एक ही परिवार के तीन सदस्य जिसमें एक युवक एक महिला एवं एक पुरुष शामिल है। राधिका नगर से एक ही परिवार के दो सदस्यों में दोनों ही महिलाएं, टाउनशिप के सेक्टर 4 से एक ही परिवार के 2 सदस्य एक पुरुष एवं एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले में वृद्धि हो रही है।

कोविड-19 जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर सीबीएस बंजारे ने कहा कि जिले में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है इसे ध्यान में रखते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना आवश्यक है। जिसके लिए नागरिकों को चाहिए कि वे मास्क का प्रयोग करें भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। डॉ बंजारे ने कहा कि इस बीमारी के संक्रमण से बचने के लिए पात्र हितग्राहियों को निर्धारित केंद्रों में पहुंचकर अवश्य रूप से टीका लगाना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों के द्वारा दोनों ही टीके लगाए जा चुके हैं। निर्धारित अवधि पूर्ण होने पर उन्हें भी प्रिकॉशन डोज भी आवश्यक रूप से लगाना चाहिए। ताकि इस रोग के संक्रमण से बचा जा सके।