4️⃣3️⃣ कट्टा जब्त चावल पीडीएस है, गरीबों का राशन हड़प रहे हैं मुनाफाखोर 🟥 विधायक रिकेश सेन के प्रतिनिधियों ने पकड़वाई थी गाड़ी 🟧 खाद्य विभाग ने सुपेला थाना को एफआईआर के लिए दी हरी झंडी

<em>4️⃣3️⃣ कट्टा जब्त चावल पीडीएस है, गरीबों का राशन हड़प रहे हैं मुनाफाखोर 🟥 विधायक रिकेश सेन के प्रतिनिधियों ने पकड़वाई थी गाड़ी 🟧 खाद्य विभाग ने सुपेला थाना को एफआईआर के लिए दी हरी झंडी</em>



भिलाई नगर, 16 फरवरी। सुपेला में गरीबों को बांटे जाने वाले सरकारी राशन पर अब मुनाफाखोरों की नजर पड़ गई है। विगत 3 फरवरी को वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के प्रतिनिधि और उनकी टीम द्वारा कुछ लोगों को पीडीएस चावल लोड करते देख पुलिस को खबर किया गया था। पुलिस मौके पर पहुंची और 43 कट्टा चावल लदे वाहन समेत दो लोगों को थाना लाया था।


मामले की सूचना पर खाद्य विभाग ने चावल का सैंपल जांच के लिए लिया था जिसकी रिपोर्ट में यह चावल पीडीएस का होने की पुष्टि की गयी है। अब पुलिस संबंधित आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करने की तैयारी में जुटी है।
गौरतलब हो कि 3 फरवरी को पुलिस ने सरकारी राशन से लदे एक गाड़ी को जब्त किया है। पकड़ी गई गाड़ी से भारी मात्रा में सरकारी राशन मिला है। जिस पीडीएस के चावल को जब्त किया गया है उसे खुले बाजार में बेचने की तैयारी थी। वैशाली नगर से विधायक रिकेश सेन के प्रतिनिधि और स्थानीय लोगों ने पीडीएस चावल की तस्करी का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने युवक के पास से 43 बोरी पीडीएस का चावल बरामद किया था। मौके पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने जांच में पाया कि पकड़ा गया चावल पीडीएस सिस्टम में बंटने के लिए आया था।


ऐसे हुआ खुलासा – फिर छुड़वाने थाना में आने लगा था फोन
विगत 3 फरवरी को विधायक रिकेश सेन को सूचना मिली थी तिरंगा नगर में पीडीएस का चावल एक गाड़ी में चोरी छिपे लोड किया जा रहा है। विधायक ने मामले की सूचना अपने प्रतिनिधि को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जनप्रतिनिधि ने पीडीएस के चावल को गाड़ी में ले जाते हुए पकड़ा। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि लंबे वक्त से इस तरह की शिकायत मिल रही थी। विधायक ने भी कार्यकर्ताओं से कहा था कि इस पीडीएस के चावल की तस्करी की खबर अगर मिले तो तुरंत उस पर कार्रवाई की जाए। सुपेला पुलिस की पूछताछ में अब ये पता चलेगा कि आरोपी सरकारी राशन को कहां बेचने की फिराक में था? पूछताछ में ये भी खुलासा होगा कि पीडीएस चावल की तस्करी में और कौन कौन लोग शामिल हैं?
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने स्पष्ट कहा है कि कहीं भी चावल तस्करी नहीं होने दी जाएगी नतीजतन घटना दिनांक को वार्ड विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, अवतार सिंह, दविंदर पाल सिंह सहित अन्य युवाओं ने तिरंगा चौक शास्त्री नगर में कुछ लोगों को बोरियां बदल गाड़ी पर चावल लोड करते पकड़ा और वीडियोग्राफी कर पुलिस को सूचना दे दी। सुपेला पुलिस ने मौके से वाहन, 43 बोरी चावल समेत दो लोगों को पकड़ थाना लाया था।
गौरतलब हो कि बीपीएल और एपीएल के लिए आया यह चावल लंबे समय से लेन देन कर राइस मिलों में जा रहा है वहां इसकी पालिसिंग कर मार्केट में 40 से 60 रूपये किलो में बेचा जा रहा है। बोरियां बदल सैकड़ों लोग इस गोरख कारोबार में लगे हैं।