वन मंडल का 40 साल पुराना 21 क्विंटल दस्तावेज 20 दिनों में किया चोरी, 2 चौकीदार, 3 रद्दी खरीदार सहित नौ आरोपी गिरफ्तार, 60 हज़ार में बेचे थे दस्तावेज

वन मंडल का 40 साल पुराना 21 क्विंटल दस्तावेज 20 दिनों में किया चोरी, 2 चौकीदार, 3 रद्दी खरीदार सहित नौ आरोपी गिरफ्तार, 60 हज़ार में बेचे थे दस्तावेज


वन मंडल का 40 साल पुराना 21 क्विंटल दस्तावेज 20 दिनों में किया चोरी, 2 चौकीदार, 3 रद्दी खरीदार सहित नौ आरोपी गिरफ्तार, 60 हज़ार में बेचे थे दस्तावेज

दुर्ग 11 अप्रैल । वन मंडल कार्यालय से शासकीय दस्तावेज चोरी करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े । गोदाम में रखे 40 वर्षों के रिकार्ड को 20 दिन के दरम्यान में चोरी किये थे। रिकार्ड ढूंढ़े जाने पर गोदाम का ताला टूटा देख तब चोरी का पता चला। 21 क्विंटल से ज्यादा बहुमूल्य शासकीय दस्तावेज को रद्दी के भाव में 60000/- रू. में बेचा दिया था। चोरी की मशरूका वन विभाग के अतिमहत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेज बरामद किए गए हैं। 02 चौकीदार और 03 रद्दी खरीददार सहित कुल 09 आरोपी गिरफ्तार किया गया है जबकि 1 आरोपी फरार होने में सफल रहा।

8 अप्रैल को  वन विभाग दुर्ग की संलग्नाधिकारी कुमारी मोना महेश्वरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया, कि वनमंडल कार्यालय पांच बिल्डिंग के समीप पुराने शासकीय भवन में शासकीय अभिलेख दस्तावेज (लगभग 40 वर्ष पुराना ) वर्ष 2012 से बोरी, रेक, पेटी, अलमारी में रखा गया था, 15 मार्च को स्थापना शाखा प्रभारी द्वारा उक्त भवन से आवश्यकता अनुसार पुराने अभिलेख ढूंढने गये, उस वक्त समस्त शाखाओं के अभिलेख भवन में उपलब्ध थे, 8 अप्रैल के समय 04.00 बजे स्थापना शाखा प्रभारी के द्वारा दुर्ग वन मंडल की संलग्नाधिकारी कुमारी मोना महेश्वरी को बताया गया, संलग्नाधिकारी द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों को चोरी की सूचना से अवगत कराया गया, और 9 अप्रैल को चौकी पदमनाभपुर में जाकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराई। 

पदमनाभपुर में पदस्थ आरक्षक किशोर सोनी को मुखबिर से सूचना मिली की देवारपारा के जीतू देवार एवं उसे साथी बोरियों में भराकर कुछ दस्तावेज अपने घर में छुपाकर रखे है, तब विशेष टीम द्वारा चारो तरफ से घेरकर जीतू देवार, करण देवार, अर्जुन नेवाल, गोलू देवराज को पकड़ा गया और उनकी निशानदेही पर मिनाक्षी नगर दुर्ग निवासी कबाडी सुभाषचंद अग्रवाल, रावणभाठा सुपेला निवासी कबाडी शम्भु निगम एवं दुर्ग गयानगर निवासी कबाडी देवानंद सोनी को भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों से 31 बोरियों में कुल 21 क्विंटल से ज्यादा शासकीय अभिलेख और दस्तावेज बरामद किया गया। जिसकी अनुमनित किमत लगभग 60000/- रू. आंकी गई है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक  भूषण एक्का, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक  गौरव तिवारी, उप निरीक्षक  धरम मडावी, सउनि विनय रजक, सउनि किरेन्द्र सिंह, सउनि पूर्ण बहादुर, प्र.आर. शिव दुबे आरक्षक जावेद खान, प्रदीप सिंह, किशोर सोनी, चित्रसेन साहू, फारूख खान, धीरेन्द्र यादव, केशव साहू, योगेन्द्र चन्द्राकर, शरद सिंह, अनुप शर्मा, पन्नेलाल, मिथलेश साहू का सराहनीय योगदान रहा।