भिलाई नगर, 29 सितंबर। कुम्हारी थाना अंतर्गत ग्राम अकोला में पति पत्नी व दो बच्चों की हत्या हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव मौके पर पहुंच गए हैं। डॉग स्क्वाड टीम के आलावा फोरेसिक एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक कुम्हारी के पास अकोला गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या हुई है। सिर पर कुल्हाड़ी मारकर एक ही परिवार के 4 लोगों की जान लेने की यह खबर आसपास के क्षेत्र में सनसनी की तरह फैला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची कुम्हारी पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। यह घटना मुरमुंदा के समीप स्थित ग्राम अकोला की है जहां उडी़सा के मूल निवासी भोलानाथ बाड़ी किराए में लेकर परिवार समेत निवास करता था। बताया जा रहा है कि भोलानाथ यादव (28 वर्ष), उसकी पत्नी नैना (25 वर्ष), उनके दो बच्चे मुक्ता और प्रमोद की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या की गई है। घटना कल देर रात की है, सुबह जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक की टीम, डॉग स्कॉड, एसपी अभिषेक पल्लव समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

