दुर्ग 28 दिसंबर । दुर्ग जिले में पदस्थ 4 सिपाहियों को निलंबित कर लाइन अटैच किया गया है। चारों सिपाहियों को सुख नशा अवैध गांजा बेचने वालों के साथ संलिप्तता पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। इनमें मोहन नगर थाने में पदस्थ 3 सिपाही और स्मृति नगर पुलिस चौकी में पदस्थ एक सिपाही शामिल है। दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला ने कार्यवाही की है।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने जारी आदेश में लिखा कि 26 दिसंबर को 6 तस्करों के खिलाफ मोहन नगर थाने में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई में मोहन नगर थाने में पदस्थ सिपाही शाहिद खान, बेदराम बंधे, तारकेश्वर साहू और स्मृति नगर चौकी में पदस्थ सिपाही संतोष सोनी की कार्यशैली संदेहास्पद पाई गई थी।
आदेश के मुताबिक जब अपराधियों से पूछताछ और बयान लिए गए तो उन्होंने गांजा बिकवाने में सिपाहियों की संलिप्ता को भी बताया था। इसके बाद दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने तत्काल प्रभाव से चारों सिपाहियों को लाइन अटैच कर दिया।

