भिलाईनगर, 28 जुलाई 2026। बीएसपी) में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (Voluntary Retirement-2026) के तहत 39 अधिकारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआर) ली है। भिलाई इस्पात संयंत्र ( संयंत्र प्रबंधन द्वारा जारी सूची के अनुसार सभी अधिकारी 31 जुलाई 2026 से प्रभावी रूप से सेवा से मुक्त हो जाएंगे।
स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वालों में वरिष्ठ स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। सूची में एक मुख्य महाप्रबंधक (CGM I/C), कई महाप्रबंधक (GM), उप महाप्रबंधक (DGM), सहायक महाप्रबंधक (AGM), डिप्टी मैनेजर (DM) तथा असिस्टेंट मैनेजर (AM) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। ये अधिकारी सेवाएं, वित्त एवं लेखा, सीजीओएम, सीएमएलओ, सीबीडी, एसएमएस-2, एसएमएस-3, डब्ल्यूएमडी, आरसीएल, मेडिकल, एलडीसीपी, मार्केटिंग, एसईडी, आरएसएम, एमडब्ल्यूआरएम सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत थे।
स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले प्रमुख अधिकारियों में तुषार कांत (CGM I/C), लक्ष्मी नारायण साहू, अभय अग्रवाल, एस.एन. गजबिये, संजीबा कुमार मिश्रा, ज्ञानेंद्र कुमार साहू, जितेंद्र कुमार वर्मा, इंदु भूषण मिश्रा, मधुसूदन नाइक, के.के. तिर्की, अनिमेष तिवारी, राहुल निगम, बिनितोष बाला, मोहम्मद मझहर अनीस, प्रीतपाल सिंह, मनोज जैन, संदीश रामकृष्ण शेंडे, बार्टी जवाहर बाबू, दादाजी पांडुरंग माजगावली, अरुणावा बनर्जी सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि इन अधिकारियों के सेवा मुक्त होने के बाद संबंधित विभागों में कार्यों के पुनर्वितरण और रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पर भी प्रबंधन जल्द निर्णय ले सकता है। हालांकि बीएसपी प्रबंधन की ओर से इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।


