37 सीजी बटालियन एनसीसी दुर्ग द्वारा पांच दिवसीय बी डे कैडर कैम्प आयोजित, पी टी एवं ड्रिल से हुई शुरुआत
दुर्ग 7 दिसंबर । पं. रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में 37 सी जी बटालियन एनसीसी दुर्ग द्वारा दिनांक 7 दिसंबर से 11 दिसंबर तक बी डे कैडर कैंप का आयोजन किया गया। कोविड-19 महामारी के नियमों का पालन करते हुए बी डे कैडर प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा। शुरुआत पी टी एवं ड्रिल से हुई ।
साथ ही विभिन्न विषय से संबंधित जानकारी दी जाएगी । आज 37 सी जी बटालियन एनसीसी दुर्ग के कमान अधिकारी कर्नल हेमंत दुबे के निर्देशन में एवं एडम ऑफिसर कर्नल आर सेतु माधवन के मार्गदर्शन में बी डे कैडर के उद्घाटन समारोह में होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। देश के प्रति अपनी सेवाएं एवं एक अच्छे नागरिक बनने हेतु आव्हान किया । कैडेट्स, को ड्यूटी के प्रति जागरूक करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया गया।
आज ए एन ओ एवं पी आई स्टाफ द्वारा विषय से संबंधित जानकारी जैसे .22 राइफल के बारे में जानकारी , ड्यूटीज ऑफ़ एनसीसी कैडेट, बेसिक सोशल सर्विस विषय से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही .22 राइफल,मैप रीडिंग और फायरिंग के भी बारे में कैडेट्स को जानकारी दी जाएगी। आज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वक्ता डीएसपी ट्रैफिक पुलिस गुरजीतसिंह द्वारा व्याख्यान दिया गया जिसमें उन्होंने ट्रैफिक नियमों के संदर्भ में विशेष जानकारी दी। किस प्रकार से ट्रैफिक नियमों का पालन किया जाता है पर चर्चा करते हुए कैडेट्स द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान भी किया । कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन लेफ्टिनेंट हरीश कश्यप द्वारा किया गया। आज खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत रस्सा खींच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें एसडी में स्कॉड 5 प्रथम स्थान पर और एसडब्ल्यू में स्कॉड 1प्रथम स्थान पर रहा।इस कैंप मैं सूबेदार मेजर भूपति थापा,सूबेदार मुकेश कुमार, मेजर ओ पी गुप्ता, लेफ्टिनेंट के जे मंडल, लेफ्टिनेंट सुरेखा जवादे लेफ्टिनेंट हरीश कश्यप, लेफ्टिनेंट लक्ष्मण प्रसाद, लेफ्टिनेंट उमा पी बाला राजू और 37 सीजी एनसीसी बटालियन दुर्ग के जेसीओ एवं एन सीओ एवं तकनीकी सहयोग मे श्रीमती मीनू शुक्ला,श्रीमान बसंत ध्रुव , सी आर बघेल, श्रीमती भानु आदि स्टाफ शामिल थे। इस बी डे कैडर में 10 महाविद्यालयों के 234 कैडेट शामिल थे।

