31 सहायक उपनिरीक्षकों (ASI ) प्रमोट होकर बने सब इंस्पेक्टर

31 सहायक उपनिरीक्षकों (ASI ) प्रमोट होकर बने सब इंस्पेक्टर


🔴 हवलदार के लिए ASI बनने का रास्ता हुआ साफ

सीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 20 सितंबर। डीजीपी अरुणदेव गौतम ने राज्य के 31 सहायक उपनिरीक्षकों (एएसआई) को प्रमोट कर सब इंस्पेक्टर (एसआई) पदोन्नत करने का आदेश जारी कर दिया है। ये प्रमोशन कुछ अरसा पहले जारी की गई योग्यता सूची के आधार पर किए गए हैं। इस प्रमोशन के साथ इनके निचले क्रम के हवलदारों के एएसआई बनने का रास्ता भी साफ़ हो गया है। प्रमोट हुए सब इंस्पेक्टरों को फ़िलहाल वर्तमान पदस्थापना पर ही रहने के आदेश दिए गए हैं। ट्रांसफर सूची बाद में जारी की जाएगी।