सीजी न्यूज ऑनलाइन, 15 सितंबर। पुलिस स्थापना बोर्ड ने 26 टीआई समेत 30 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें सर्वाधिक 12 राजनांदगांव और चार पुलिस मुख्यालय से फील्ड में भेजे गए हैं। इसके अलावा तीन उप निरीक्षक एवं एक सहायक उप निरीक्षक का भी तबादला किया गया है। यह आदेश आज पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अरुण देव गौतम के द्वारा जारी कर दिया गया है।



