🔴यूपी से धरपकड़
दुर्ग, 01 अप्रैल 2026। पति को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्नी, उसके भाई और मामा को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश से पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गया नगर वार्ड क्रमांक 04 निवासी 30 वर्षीय विशाल गुप्ता ने 11 मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच मर्ग क्रमांक 13/2026 के तहत की गई।

मोबाइल वीडियो बना अहम सबूत
जांच के दौरान मृतक के मोबाइल फोन से एक वीडियो बरामद हुआ, जिसमें उसने आत्महत्या से पहले अपनी पत्नी और उसके परिजनों द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया था। इसी आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई की।
इन धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने जांच के बाद धारा 108 एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 157/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की।
उत्तर प्रदेश से हुई गिरफ्तारी
मामले में आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर उत्तर प्रदेश रवाना किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 29 मार्च 2026 को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
▪️तनु उर्फ मोहनी गुप्ता (पत्नी), उम्र 25 वर्ष
▪️शिवा गुप्ता (भाई), उम्र 19 वर्ष
▪️कृष्ण कुमार गुप्ता (मामा), उम्र 50 वर्ष
जप्त सामग्री
घटना से संबंधित एक मोबाइल फोन (वीडियो साक्ष्य सहित)
घटना का कारण
पुलिस जांच में वैवाहिक विवाद और मानसिक प्रताड़ना को आत्महत्या का प्रमुख कारण बताया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली दुर्ग के उप निरीक्षक निर्मल सिंह ध्रुव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव की स्थिति में कानूनी मदद लें और पुलिस को सूचित करें। आत्महत्या जैसे गंभीर कदम से बचें और समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

