*25 एकड़ शासकीय भूमि हुई कब्जा मुक्त, 120 स्थाई अस्थाई कब्जों को किया गया बेदखल, दोषियों के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी*

*25 एकड़ शासकीय भूमि हुई कब्जा मुक्त, 120 स्थाई अस्थाई कब्जों को किया गया बेदखल, दोषियों के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी*


25 एकड़ शासकीय भूमि हुई कब्जा मुक्त, 120 स्थाई अस्थाई कब्जों को किया गया बेदखल, दोषियों के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी

दुर्ग, 08 मार्च । नगर पालिका परिषद जामुल के वार्ड क्र. 20 में शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड के दामाद पारा में लगभग 120 परिवार ने शासकीय भूमि पर कब्जा कर स्थाई/अस्थाई मकान निर्माण कर लिया था। जिसके तहत वार्ड क्र. 20 दामाद पारा में आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार बृजेश क्षत्रिय अनुविभागीय दण्डाधिकारी

धमधा के द्वारा संबंधित अधिकारियों ने कार्रवाई की। कार्रवाई के पूर्व कब्जाधारी को नोटिस भी दिया गया था। तय तिथि के पश्चात इस कार्रवाई में काबिज 25 एकड़  शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त किया गया। सीएमओं ने जानकारी दिया कि इस प्रकार के कृत्य करने वालों के ऊपर बेदखल करने के बाद थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करवायी जायेगी। अतिक्रमण पर कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार अजीत चौबे (अहिवारा) एव नायब तहसीलदार  चंद्राकर तथा नगर पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र पटेल, जामुल थाना प्रभारी  गौरव पाण्डे, पुलिस बल के सदस्य भारी संख्या में एवं सीएमओ राजेन्द्र नायक, सहायक अभियंता दिनेश नेताम, उपअभियंता ए के लोहिया, राजस्व निरीक्षक हरिश साहू एवं नगर पालिका का तोडूदस्ता उपस्थित थे।

20 एकड़ भूमि से हटा अतिक्रमण, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई

आज ग्राम पंचायत रूहा के आश्रित ग्राम सुखरीखुर्द में स्थित भूमि  जो की चारागाह व तालाब के रूप में चिन्हित है। धमधा निवासी अंकित दानी द्वारा भूमि का स्वरूप बिगाड़कर विगत कई वर्षों से अवैध रूप से कृषि कार्य किया जा रहा था। इस से पूर्व भी अंकित दानी के विरुद्ध कार्यवाही की गई थी जिसमे उसके द्वारा विवाद उत्पन्न किया गया था जिसमे आज ग्राम पंचायत ने विधिवत प्रस्ताव पारित किया। जिसमें एसडीएम (राजस्व) धमधा श्री ब्रिजेश क्षत्रीय के मार्गदर्शन में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पुलिस बल , सरपंच व ग्रामीण जनों की उपस्थिति में  लगभग 20 एकड़ भूमि से अतिक्रणम  हटाया गया।