🔵 नये सीएसपी की आमद, जुआरियों की शामत
🟢 जुआ सट्टा के खिलाफ अभियान की तेज गति
भिलाई नगर, 22 अक्टूबर। छावनी क्षेत्र में नवपदस्थ सीएसपी प्रभात कुमार (आईपीएस) के निर्देश और एसपी डाॅ. अभिषेक पल्लव द्वारा जुआ और सट्टा के खिलाफ जारी अभियान को गति देते हुए जामुल थाना प्रभारी याकूब मेमन ने टीम के साथ थाना जामुल क्षेत्र के आईटीआई ग्राऊण्ड, शंकर नगर, पानी टंकी के पास छावनी में दबिश दे जुआ खेल रहे आरोपियों व सट्टा खिलाने की सूचना पर सीएसपी कार्यालयीन स्टॉफ के साथ सटोरियों की घेराबंदी कर उन्हें धरदबोचा है। इस आकस्मिक कार्रवाई में कुल 14 जुआरी और छः सटोरिये पकड़े गए हैं। टीम ने कार्रवाई में मौके से लगभग 29 हजार नगद भी जब्त किया है।
जामुल थाना प्रभारी याकूब मेमन ने बताया कि कार्रवाई में जुआरियों के पास से 21 हजार 249 रूपये तथा सटोरियों से 8 हजार 550 रूपये सहित कुल 29 हजार 799 रूपये जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध थाना जामुल में धारा 13 जुआ एक्ट के 3 प्रकरण व सटोरियों के विरुद्ध धारा 4क जुआ एक्ट के 6 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। टीम में नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रधान आरक्षक अब्दुल अफजल खान, आरक्षक राजेन्द्र यादव, महावीर निषाद एवं थाना- जामुल के सहायक उप निरीक्षक नंदू यादव, प्रधान आरक्षक चन्द्रशेखर सिंह, विजय साहू, आरक्षक विकास सिंह एवं आसिफ अली की सराहनीय भूमिका रही। पकड़े गए जुआरियों में रवि कुमार बंजारे पिता एलम बंजारे उम्र 28 वर्ष पता शंकर नगर, छावनी, श्याम ठाकुर पिता रमेश ठाकुर उम्र 22 वर्ष शंकर नगर, ललित महिलांग पिता अग्रहिज महिलांग उम्र 22 वर्ष शंकर नगर, पिंटू कुर्रे पिता प्रकाश कुर्रे उम्र 22 वर्ष, तसौवर खान पिता मोहम्मद अमान खान उम्र 23 वर्ष जोन-1 खुर्सीपार, प्रेमचंद हरिजन पिता रामाश्रय उम्र 38 वर्ष बालाजी नगर खुर्सीपार, राजा पाल पिता दयालू पाल उम्र 18 वर्ष बालाजी नगर खुर्सीपार, निखिल सिंह पिता श्याम सिंह उम्र 27 वर्ष बालाजी नगर खुर्सीपार, दलवीर पिता निर्मल सिंह उम्र 34 वर्ष बालाजी नगर खुर्सीपार, प्रीतम सिंह पिता सुगम सिंह उम्र 50 वर्ष बालाजी नगर खुर्सीपार, बी यादव राव पिता बी वैरागी उम्र 43 वर्ष बालाजी नगर खुर्सीपार, शेखर यादव पिता द्वारिका यादव उम्र 36 वर्ष बालाजी नगर खुर्सीपार, संतोष यादव पिता बिसाहू यादव उम्र 42 वर्ष बालाजी नगर खुर्सीपार, प्रेम दास पिता रैन दास उम्र 63 वर्ष, बालाजी नगर खुर्सीपार तथा सटोरिये आरोपी रवि पाण्डेय पिता कामेश्वर पाण्डेय उम्र 34 वर्ष लक्ष्मण नगर छावनी, संजय पटेल पिता स्व. रामनाथ पटेल उम्र 30 वर्ष छावनी बस्ती, मुकेश वर्मा उर्फ मोहब्बत नागपुरे पिता सूरज लाल उम्र 36 वर्ष पता रामनगर, संजय यादव पिता स्व. रामानुज यादव उम्र 44 वर्ष सुभाष नगर छावनी, हरि सिंह पिता स्व. रामलाल सिंह उम्र 58 वर्ष शंकर नगर छावनी, नरेन्द्र कुमार लोधी पिता जगनाथ लोधी उम्र 48 वर्ष आर्य नगर कोहका शामिल हैं।

