सीजी न्यूज़ ऑनलाइन डेस्क 22 मई । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 19 मई से 2000 रुपए को चलन से बाहर करने का निर्णय लिया है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार मार्च 2017 के अंत में देश में 2000 के 3,285 मिलियन नोट प्रचलन में थे। एक बैंक के वरिष्ठ अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर में करीब 1000 करोड़ रुपए के 2000 रुपए के नोट हैं। इनमें से करीब 150 करोड़ रुपए बैंकों के पास जमा हैं। सामान्य जनता के पास करीब 200 करोड़ रुपए हैं। उसी प्रकार शहर के बड़े उद्योगपतियों, व्यापारियों आदि के पास भी बड़ी मात्रा में 2000 के नोट हैं। आरबीआई के निर्णय के बाद से उद्योगपति, व्यापारी वर्ग में चिंता की लहर दाैड़ गई है।


