दुर्ग 17 मार्च । थाना मोहन नगर पुलिस के द्वारा पेट्रोल पंप कर्मचारी से धारदार चाकू व डंडा से मारपीट कर दबंगई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 13 मार्च की रात्रि घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त तलवारनुमा चाकू एवं बांस का डंडा जप्त किया गया।
आरोपी प्रशांत मुनेश्वर उर्फ बालू के विरूद्ध पूर्व में भी मारपीट के अन्य मामले दर्ज है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन ने बताया कि 14 मार्च को प्रार्थी अशोक विभार पिता श्रीराम विभार उम्र 26 साल साकिन वार्ड नंबर 13 इंद्रलोक के पीछे आर्य नगर दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सूर्यकांत वल्लभदास पेट्रोल पंप ग्रीन चौक दुर्ग मे कैशियर के पद पर कार्य करता है 13 मार्च के रात्री 11.00 बजे करीब ग्रीन चौक के रहने वाले बालू , राधे , परमानंद सुलाखे पेट्रोल पंप मे पेट्रोल भराने आये तथा पेट्रोल भराने के नाम से तीनो एक राय होकर प्रार्थी के साथ अश्लील मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया। इसी बीच विनय एवं लिंगराज तांडी बीच बचाव करने आये तो ये तीनो इन्हे भी मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर धारदार वस्तु से बालू एवं राधे बांस के डंडा से तथा परमानंद सुलाखे हाथ मुक्का से मारपीट किये । मारपीट करने से प्रार्थी के पीठ मे चोट आयी , विनय के बांया पैर के पंजा मे तथा लिंगराज तांडी के दाहिने पसली एवं बाया पैर मे चोट आयी है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी पता तलाश विवेचना के आरोपी राजकुमार उर्फ राधे साहू एवं प्रशांत मुनेश्वर उर्फ बालु ग्रीन चौक दुर्ग में मिलने से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो दिनांक घटना समय सदर को जुर्म करना स्वीकार किये । आरोपी राजकुमार साहू एवं प्रशांत मुनेश्वर उर्फ बालु घटना में प्रयुक्त तलवार एवं डण्डा जप्त किया गया । प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत सिद्ध पाये जाने से आरोपी 1. राजकुमार उर्फ राधे पिता जयकरण साहू उम्र 20 साल साकिन ग्रीन चौक सांई फर्निचर के सामने दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ0ग0) 2. प्रशांत मुनेश्वर उर्फ बालू पिता सेवक राम मुनेश्वर उम्र 25 साल साकिन ग्रीन चौक पेट्रोल पंप के पीछे दुर्ग,थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ0ग0) के विरूद्ध अपराध धारा का पर्याप्त सबुत पाये जाने से विधिवत गिरफतार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक शिव प्रसाद चन्द्रा, सहायक उप निरीक्षक मोती लाल महिलवार , प्रधान आरक्षक दिनेश सोनी एवं स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

