*जिले में 1686 सैंपल की जांच में मिले 195 नए संक्रमित, मरीज 155 ने स्वस्थ होकर की वापसी , तीन की मौत, पॉजिटिविटी की दर 11%*

*जिले में 1686 सैंपल की जांच में मिले 195 नए संक्रमित, मरीज 155 ने स्वस्थ होकर की वापसी , तीन की मौत, पॉजिटिविटी की दर 11%*


जिले में 1686 सैंपल की जांच में मिले 195 नए संक्रमित, मरीज 155 ने स्वस्थ होकर की वापसी , तीन की मौत, पॉजिटिविटी की दर 11%

दुर्ग 6 फरवरी । जिला दुर्ग में आज कोरोना के 195 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 155 संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी की है। आज भी तीन संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए जिले के विभिन्न जांच केंद्रों से आज अवकाश का दिवस होने के बावजूद 1686 सैंपल एकत्रित किए गए थे। जिनमें से 195 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिसके कारण जिले में कोरोना पॉजिटिविटी की दर 11.6% हो गई है। आज भी जिले में तीन संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। डॉ ठाकुर ने बताया कि जिले में कोरोना महामारी का संक्रमण नियंत्रण की स्थिति में है। परंतु नागरिकों को सावधानी एवं बचाव के लिए कोरोना महामारी के अनुरूप व्यवहार का पालन करना चाहिए । साथ ही पात्र नागरिकों को समीप के टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर वैक्सीन अवश्य ही लगाना चाहिए।