*32 टन टीएमटी लोहे से लदा 18 चक्का ट्रेलर ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज से हुआ चोरी, ट्रेलर सहित माल की कीमत 44 लाख, भिलाई 3 पुलिस ने किया मामला दर्ज*

*32 टन टीएमटी लोहे से लदा 18 चक्का ट्रेलर ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज से हुआ चोरी, ट्रेलर सहित माल की कीमत 44 लाख, भिलाई 3 पुलिस ने किया मामला दर्ज*


32 टन टीएमटी लोहे से लदा 18 चक्का ट्रेलर ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज से हुआ चोरी, ट्रेलर सहित माल की कीमत 44 लाख, भिलाई 3 पुलिस ने किया मामला दर्ज

भिलाई नगर 18 मार्च । ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में  टीएमटी राड वजन 32 टन 760 किलोग्राम से लदा 18 चक्का ट्रेलर बीती रात्रि अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गया ट्रेलर सहित टीएमटी रोड़ की कीमत 43 लाख 90 हजार रुपए बताई गई है। वाहन मालिक की सूचना पर से भिलाई 3 पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

 भिलाई 3 पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अर्जुन प्रसाद सिंह एमआईजी -2/2248 हाऊसिंग बोर्ड इंडस्ट्रीयल एरिया जामुल मैं रहता है । उसका ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में ट्रांसपोर्टिंग का व्यवसाय है। उसके ट्रेलर 18 चक्का क्रमांक सी जी 07 ए एक्स 8873 पुरानी कीमती 18 लाख रुपए  में 14 मार्च को 32 टन 760 किलोग्राम टीएमटी लोहा कीमती 25 लाख 90 हजार बीएसपी प्लांट भिलाई जिसका इनवाईस नंबर OS0112011907 है से गौरीचक पटना बिहार के दिए श्री श्याम सेल्स जिसका इनवाईस नंबर SSS/1257/21-22 है के द्वारा AV इस्पात लिमिटेड के लिए ट्रेलर में लोड किया गया था । 14 मार्च की रात्रि 09.00 बजे पंजाब रोडवेज के पास पिंटू होटल के सामने ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज के पास खडा किया गया था, उक्त टीएमटी लोहा होली त्यौहार होने के कारण दूसरे दिन ले जाना था। जहां पर चालक अजय चौधरी को गाडी के साथ रखा गया था। 17 मार्च के रात्रि 09.00 बजे अजय चौधरी उक्त माल लदे हुए ट्रेलर क्रमांक सी जी 07 ए एक्स 8873 को खडा करके  खाना खाने मिस्त्री अशोक महतो को बताकर  मरोदा चला गया । सुबह 06.00 बजे मिस्त्री अशोक महतो पंजाब रोडवेज के पास पिंटू होटल के सामने ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज आया तो देखा कि उक्त टीएमटी लोहा से लदा हुआ  ट्रेलर क्रमांक सी जी 07 ए एक्स 8873 जुमला कीमती 43 लाख 90 हजार रू का वहां पर नहीं था। अशोक महतो ने अर्जुन सिंह को फोन करके बताया जिसका आसपास पता किये कोई पता नहीं चला है जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । जिसकी रिपोर्ट पर से भिलाई 3 पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।