भिलाई नगर, 13 सितंबर। बीई, बीटेक डिग्रीधारी 18 से 44 वर्ष के उम्मीदवारों के लिए तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग ने 175 पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इस पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 32 हजार से 97 हजार तक वेतन सुनिश्चित किया गया है।
गौरतलब हो कि तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) के अधिकारियों ने आयोग की वेबसाइट www.tspsc.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले प्रोफार्मा आवेदन के माध्यम से योग्य आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। TSPSC जॉब्स 2022 नोटिफिकशन टाउन प्लानिंग बिल्डिंग ओवरसियर के 175 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए TSPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।आवेदन 20 सितंबर से प्रारंभ होंगे और आवेदन की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर होगी। अभ्यर्थियों के लिए राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा सम्मानित डीसीई/एलसीई/एलएए में डिप्लोमा की न्यूनतम योग्यता होनी आवश्यक है या बीआर्क में डिग्री, बीई/बीटेक (सिविल) या बीई प्लानिंग/बीटेक (प्लानिंग) भारत के विश्वविद्यालय से स्थापित या निगमित केंद्रीय अधिनियम, राज्य अधिनियम या प्रांतीय अधिनियम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त विधि से उक्त डिग्री प्राप्त की गयी हो। सैलरी 32 हजार 810 रुपये से 96 हजार 890 रुपये होगी। आयु सीमा 18 से 44 वर्ष निश्चित की गयी है। प्लानिंग बिल्डिंग ओवरसियर के पद पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों का चयन सीबीआरटी/ओएमआर द्वारा रिटन एग्जाम द्वारा किया जाएगा। इन पदों के लिए सिलेक्शन रिटन एग्जाम में मिले अंकों के आधार पर होगा। रिटन एग्जाम में पास होने वाले उम्मीदवारों को आवश्यकता अनुसार प्रमाण पत्र, समुदाय और श्रेणी के अनुसार वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट tspsc.gov.in पर विजिट कर आवेदन कर सकेंगे।

