173 झोपडिया जली, शासकीय स्कूल में लगाया गया राहत शिविर, प्रभावितों के लिए रहने एवं भोजन की व्यवस्था , मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश, मुख्यमंत्री ने किया दुख व्यक्त

173 झोपडिया जली, शासकीय स्कूल में लगाया गया राहत शिविर, प्रभावितों के लिए रहने एवं भोजन की व्यवस्था , मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश, मुख्यमंत्री ने किया दुख व्यक्त


173 झोपड़िया जली, शासकीय स्कूल में लगाया गया राहत शिविर, प्रभावितों के लिए रहने एवं भोजन की व्यवस्था , मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश, मुख्यमंत्री ने किया दुख व्यक्त 

भिलाई नगर 9 अप्रैल। फल मंडी पावर हाउस के पीछे खटीक बस्ती में लगी भीषण आगजनी में अभी तक 173 झोपड़ियों के खाक होने की गिनती जिला प्रशासन के द्वारा की गई है। शासकीय स्कूल पानी टंकी कैंप 2 में राहत शिविर लगाकर प्रभावितों के लिए रहने एवं भोजन की व्यवस्था निगम प्रशासन के द्वारा की गई है। इस आगजनी घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा दुख व्यक्त कर जिलाधीश को राहत एवं घायलों के इलाज की तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे के द्वारा इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं।

आज दोपहर 3:30 बजे के करीब फल मंडी के पीछे स्थित खटीक बस्ती में भयानक आग लग गई थी। इस आगजनी की घटना की खबर को सबसे पहले सीजी न्यूज़ ऑनलाइन के द्वारा प्रसारित किया गया था। आग इतनी भयानक थी कि धीरे धीरे पूरी बस्ती में फैल गई थी अब तक जिला प्रशासन के द्वारा की गई गणना में 173 झोपड़ियों के खाक होने की संख्या दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री ने भिलाई की एक बस्ती में लगी आग की घटना पर दुख व्यक्त किया

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले अंतर्गत भिलाई के फल मंडी पावर हाऊस के पीछे स्थित बस्ती में लगी आग की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला कलेक्टर  सर्वेश एन. भुरे को घटना से प्रभावित घायलों के त्वरित तथा उचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए है।

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए कलेक्टर ने

खटीक बस्ती में हुई इस आगजनी की घटना के बाद कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे के द्वारा मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के पश्चात इस भीषण आगजनी की घटना का खुलासा हो पाएगा ।

शासकीय स्कूल कैंप 2 में लगाया गया राहत शिविर

प्रभावित बस्ती के समीप ही शासकीय स्कूल पानी टंकी कैंप 2 में निगम प्रशासन के द्वारा राहत शिविर लगाया गया है इस शासकीय स्कूल में ही सभी पीड़ित एवं प्रभावितों के रहने की व्यवस्था की गई है। साथ ही उनके लिए  भोजन भी उसी स्कूल मैदान में ही तैयार कर परोसा जा रहा है । कपड़े एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था भी की गई है । ताकि प्रभावितों को राहत मिल सके।

भाजपा कार्यसमिति सदस्य  पांडेय ने की न्यायिक जांच की मांग 

 पावर हाउस फल मंडी के पीछे बस्ती में आगजनी की घटना हुई है इसका जायजा लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य में सदस्य प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय ने भी घटना स्थल का दौरा किया।  इस घटना के परिपेक्ष में राकेश पांडे ने कहा यह एक बहुत भयंकर हृदय  विदारक घटना है जिससे कुछ घंटो के अंदर में ही सैकड़ो परिवार घर से बेघर हो गए

राकेश पांडेय ने शासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ समय पहले ही वहां के रहवासियों को जगह खाली करने का नोटिस दिया गया था । उसके उपरांत इस तरह के घटना का हो जाना एक षड्यंत्र के रूप में इशारा करता है।

राकेश पांडेय ने आगे बताया की  इस घटना में बेघर हो चुके लोगों के लिए उनके एवं भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के द्वारा खाने पीने की व्यवस्था एवं रहने की व्यवस्था की जा रही है तथा उन्होंने यह भी बताया की राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय के द्वारा दिल्ली से दूरभाष के माध्यम से दुर्ग के कलेक्टर से चर्चा की गई है और उनके द्वारा इस घटना की विस्तृत जानकारी मांगी गई है

बस्ती के लोगों को जो हानि या क्षति हुई है उसके नुकसान की भरपाई के लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जिस पर मैं  अपनी संवेदनाएं एवं दुख प्रकट करता हूं और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार से मांग करता हूं कि इस घटना की निष्पक्ष न्यायिक जांच करवाई जाए।