छत्तीसगढ़ पुलिस में 17 ASI को मिला प्रमोशन, बने सब-इंस्पेक्टर

छत्तीसगढ़ पुलिस में 17 ASI को मिला प्रमोशन, बने सब-इंस्पेक्टर



सीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 06 जनवरी। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने सोमवार को 17 सहायक उप निरीक्षकों (एएसआई) को पदोन्नत कर उप निरीक्षक (एसआई) के पद पर पदस्थ किया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।


जारी आदेश के अनुसार पदोन्नति पाए अधिकारियों को शीघ्र ही नवीन पदस्थापना दी जाएगी। विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर यह पदोन्नति की गई है। सभी पुलिस अधिकारियों से कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई है। पदोन्नति से विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।