ट्रेनिंग में मिलेंगे साढे़ 14 हजार, फिर 66 हजार तक होगी सैलरी, साढे़ 27 सौ पदों पर निकली भर्ती, 22 तारीख लास्ट डेट

ट्रेनिंग में मिलेंगे साढे़ 14 हजार, फिर 66 हजार तक होगी सैलरी, साढे़ 27 सौ पदों पर निकली भर्ती, 22 तारीख लास्ट डेट



भिलाई नगर, 14 सितंबर। राजस्थान हाईकोर्ट ने 2 हजार 756 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये जूनियर ज्यूडीशियल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क ग्रेड-2 के खाली पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की लास्ट डेट 22 सितंबर 2022 है। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर विजिट कर फार्म सबमिट करना है। क्लर्क के लिए 2 हजार 58 पद, जूनियर ज्यूडीशियल असिस्टेंट के 320, जूनियर असिस्टेंट के 378 पद पर भर्ती होगी।
राजस्थान हाईकोर्ट भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए, साथ ही कंप्यूटर की जानकारी जरूरी है।कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन एग्जाम के माध्यम से किया जाएगा। एग्जाम के लिए तारीखों की जानकारी अलग से नोटिफिकेशन जारी करके दी जाएगी। राजस्थान हाईकोर्ट में भर्ती के लिए सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को दो महीने के ट्रेनिंग पीरियड पर रहना होगा, इस दौरान उन्हें 14 हजार 600 रुपए प्रति महीने सैलरी दी जाएगी। इसके बाद 20 हजार 800 रुपए से लेकर 65 हजार 900 रुपए के बीच सैलरी रहेगी।