भिलाई नगर, 6 सितंबर। भारतीय खाद्य निगम में मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर है। योग्य उम्मीदवार जो इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एफसीआई की ऑफिशियल वेबसाइट fci.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 26 सितंबर है। पदों की कुल संख्या 113 है। अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, इंटरव्यू और ट्रेनिंग के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 800 रुपये (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं) का भुगतान करना होगा। इस पद के लिए निश्चित सैलरी 40 हजार से 1 लाख 40 हजार रुपये तक है।
आनलाईन टेस्ट और इंटरव्यू से भरे जाएंगे खाद्य निगम मैनेजर के 131 पद, 40 हजार से डेढ़ लाख तक होगी सैलरी, 26 सितंबर लास्ट डेट

