12वीं के छात्र ने घर पर लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात
भिलाईनगर। भट्ठी थाना अंतर्गत बीती रात एक छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्म हत्या का कारण अज्ञात है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।
भट्ठी टीआई के.के.कुशवाहा ने बताया कि सड़क-7 सेक्टर-4 निवासी संदीप सिंह(18वर्ष) गुरुवार रात 9 बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कर शव को मरच्युरी भेजा जहां पर पोस्टमार्टम के बाद आज शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। टीआई ने बताया कि मृतक 12 वीं कक्षा में पढ़ाई करता था। मृतक के पास से कोई सुसाइडल नोट भी नहीं मिला है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

